{"_id":"638616b4c4926c58832b96ef","slug":"bitten-the-child-then-crushed-the-puppy-with-a-brick-video-viral-badaun-news-bly5053278173","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बच्चे को काटा तो पिल्ले को ईंट से कुचल डाला, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बच्चे को काटा तो पिल्ले को ईंट से कुचल डाला, वीडियो वायरल
विज्ञापन
वायरल फोटो
सिविल लाइंस इलाके के सुंदरनगर मोहल्ले का मामला
आरोपी युवक बोला, मोहल्ले के कई बच्चों को काट चुका था
पशु प्रेमी की सूचना पर पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
बदायूं। चूहे के बाद शहर के सुंदरनगर इलाके में मंगलवार की सुबह एक युवक ने कुत्ते के पिल्ले को ईंट से कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि उसके बेटे को पिल्ले ने काट लिया था। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस ने पिल्ले के शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं आरोपी युवक का कहना है कि पिल्ला उसके बच्चे के अलावा मोहल्ले के अन्य बच्चों को भी काट चुका था।
यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सुंदरनगर मोहल्ले का है। शहर के कल्यान नगर मोहल्ला निवासी पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा के मुताबिक- मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे सोशल मीडिया पर कुत्ते के पिल्ले को ईंट से कुचलकर मारने का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक पिल्ले को क्रूरता पूर्वक ईंट से कुचलकर मार रहा था। वह इसकी छानबीन करते हुए सुंदरनगर मोहल्ले में पहुंच गए। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। कुछ लोगों ने पिल्ले को जहां दफन किया था, वह जगह भी दिखाई। इस पर उन्होंने यूपी 112 पुलिस को कॉल कर बुला लिया। गड्ढे से पिल्ले के शव को बाहर निकलवाया। उसी समय वहां पिल्ले को मारने वाला युवक पहुंच गया।
विकेंद्र शर्मा और पुलिस ने उससे पूछा कि उसने पिल्ले को क्यों मारा। इस पर युवक बोला कि पिल्ले ने उसके बेटे को काट लिया था। पिल्ला पागल हो गया था। इसलिए उससे उसे मार दिया। पुलिस पिल्ले के शव को ले गई। बाद में उसके शव का पशु चिकित्सक डॉ. ब्रजेश कुमार ने पोस्टमॉर्टम किया।
विज्ञापन
विकेंद्र शर्मा ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन थाना पुलिस ने देर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं की। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि दूसरी तरफ से भी एक तहरीर आई है। उसमें पिल्ले ने जिन बच्चों को काटा था, उनके नाम दिए गए हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही कार्रवाई होगी।
यह मामला संज्ञान में आया है। पिल्ले के शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है। इस संबंध में तहरीर आई है। उसकी जांच कराई जा रही है। इसमें जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी