{"_id":"6994b7b00df2ee921b081859","slug":"bilsi-kotwali-tops-in-igrs-disposal-badaun-news-c-123-1-sbly1006-157522-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आईजीआरएस निस्तारण में बिल्सी कोतवाली अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आईजीआरएस निस्तारण में बिल्सी कोतवाली अव्वल
विज्ञापन
बिल्सी कोतवाली का निरीक्षण करते एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह। संवाद
बिल्सी। स्थानीय कोतवाली का मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का भी जायजा लिया।
निरीक्षण की शुरुआत सफाई व्यवस्था के अवलोकन से हुई। इसके बाद एसएसपी ने कार्यालय में पहुंचकर विभिन्न रजिस्टरों की स्थिति जांची। महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली गई। आईजीआरएस प्रभारी रोली निगम से लंबित व निस्तारित प्रकरणों पर पूछताछ की।
एसएसपी ने बताया कि बिल्सी कोतवाली लगातार तीन माह से आईजीआरएस निस्तारण में प्रथम स्थान पर है। इस उपलब्धि पर उन्होंने रोली निगम की सराहना करते हुए ढाई हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। साइबर क्राइम संबंधी शिकायतों को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर अबरार आलम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
आगामी रमजान माह और होली पर्व के मद्देनजर संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण आयोजन की अपील की गई। चौकीदारों को गर्म कंबल भी वितरित किए गए। इस मौके पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, संजीव कुमार सिंह, रामसेवक सिंह राठौड़, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।