फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike riding laborer hit by sleeper bus, dies

Budaun News: स्लीपर बस की चपेट में आए बाइक सवार मजदूर की मौत

Mon, 22 May 2023 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bike riding laborer hit by sleeper bus, dies
हादसे में अजय की मौत के बाद डबल डेकर बस से उतरकर दूसरे वाहन के इंतजार में खड़ीं सवारियां। संवाद
उझानी (बदायं)। जयपुर से बरेली जा रही स्लीपर बस की चपेट में आने से बाइक सवार 30 वर्षीय अजय उर्फ बबलू की मौत हो गई। वह ठेकेदार से मजदूरी के रुपये लेने सिकंदराबाद गांव जा रहा था। हादसे के बाद ड्राइवर बस लेकर कोतवाली गेट पर पहुंच गया। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बिल्सी इलाके के गांव गढ़ी में रहने वाले कुंवरसेन का बेटा अजय मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद निवासी ठेकेदार की देखरेख में गांवों में निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक से जुड़े काम करता था। पिछले कई दिनों से उसे मेहनताना नहीं मिला था। अजय की दो दिन पहले ठेकेदार से बात हुई तो उसने गांव आकर रुपये ले जाने को कहा था। छोटे भाई विनय के मुताबिक रुपये लेने के लिए अजय बाइक लेकर घर से निकला था। वह हेलमेट लगाए था। रविवार सुबह करीब आठ बजे गांव फूलपुर के पास सामने से आई स्लीपर बस की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

बस में सवार यात्री बरेली के गौंटिया निवासी शमशाद ने बताया कि हादसा सामने से कार को बचाने के प्रयास में हुआ। हादसे के बाद बस लेकर ड्राइवर थाने पहुंच गया। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। शव की शिनाख्त हादसे के करीब एक घंटे बाद हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना परमिट सवारी ढो रही निजी बसें
बरेली-जयपुर और बदायूं-दिल्ली रूट पर पिछले कई महीनों से निजी बसें चल रही हैं। इनमें चार-पांच स्लीपर बसें भी हैं। ऐसा नहीं कि पुलिस और परिवहन विभाग इनकी जानकारी नहीं है लेकिन सांठगांठ के चलते इन पर कार्रवाई नहीं की जाती। हादसे के बाद बस से सवारियां उतारी गईं तो एक-दो लोग बकरे लेकर नीचे उतरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed