{"_id":"6a593d3ae07567fee502f15b","slug":"bike-dragged-for-200-meters-after-getting-stuck-under-a-canter-employment-assistant-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1037-168613-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कैंटर में फंसकर 200 मीटर तक घिसटी बाइक, रोजगार सेवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कैंटर में फंसकर 200 मीटर तक घिसटी बाइक, रोजगार सेवक घायल
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है
गांव सबदलपुर निवासी रोजगार सेवक रवेंद्र (30) पुत्र बेचेलाल अपनी बाइक से मुजरिया चौराहे की ओर आ रहा था। तभी पीछे से आ रहे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक कैंटर में फंस गई और लगभग 200 मीटर तक घिसटती हुई मुजरिया चौराहे तक पहुंच गई। किसी तरह बाइक सवार अलग गिर पड़ा। हादसे के बाद कैंटर चालक गाड़ी से उतरकर घटनास्थल पर गाड़ी छोड़कर भाग गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रवेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी भिजवाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हालत गंभीर देख उसे बदायूं के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।