{"_id":"65d3b242ae181a821d010db4","slug":"bike-collides-with-canter-old-man-dies-young-man-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1004-113752-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कैंटर से टकराई बाइक, वृद्ध की मौत, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कैंटर से टकराई बाइक, वृद्ध की मौत, युवक घायल
विज्ञापन
बिसौली। कस्बे में रविवार रात यूनियन बैंक के सामने एक कैंटर की टक्कर से बाइक सवार 60 वर्षीय नरेश की मौत हो गई जबकि उनके गांव का लकी घायल हो गया। दोनों लोग बाइक पर एक शादी समारोह में दावत खाने आए थे। पुलिस ने कैंटर कब्जे में ले लिया है लेकिन उसका चालक भाग गया।
हादसा रविवार रात करीब 10 बजे हुआ। उस वक्त कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया निवासी लकी पुत्र जगवीर सिंह और 60 वर्षीय नरेश बाइक पर एक शादी समारोह में शामिल होने कस्बा आए थे। बताते हैं कि उस दौरान लकी बाइक चला रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था जबकि नरेश उसके पीछे बैठे हुए थे। उनकी बाइक बिसौली कस्बे में यूनियन बैंक के सामने पहुंची थी। तभी सामने से तेज गति में आए कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में लकी को कम चोटें आईं लेकिन नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना जबरदस्ता था कि उनकी बाइक कैंटर के नीचे जा घुसी और वहीं जाकर फंस गई। यह देखकर कई लोग मौके पर आ गए लेकिन तब तक चालक कैंटर छोड़कर मौके से भाग गया। लोगों की सूचना पर तुरंत कोतवाली पुलिस पहुंच गई। दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया, जहां से नरेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन देर रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
क्राइम इंस्पेक्टर श्याम सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर भाग गया था, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। तुरंत एक जेसीबी बुलवाई गई और उसकी मदद से कैंटर के नीचे से बाइक निकाली गई। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है। सोमवार दोपहर नरेश के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। पति की मौत से राजबाला का बुरा हाल है।