फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bhandaara at every place on Kanvada route, Kanwadias had a lot of fun

Budaun News: कांवड़ा मार्ग पर जगह- जगह भंडरा, खूब छके कांवड़िये

Mon, 04 Aug 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bhandaara at every place on Kanvada route, Kanwadias had a lot of fun
एमएफ हाईवे पर कांवड़ियों की सेवा में लगा दवाओं का ​शिविर। संवाद
उझानी। कांवड़ यात्रा के विसर्जन से एक दिन पहले सेवादारों ने भी दिल खोलकर कांवड़ियों की सेवा की। मुख्य बाजार में लिंक रोड मोड़ के पास पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने भंडारा कराया। कांवड़ियों को सब्जी, पूडी, हलवा, छोले- चावल का प्रसाद वितरित किया गया। वितरोई मोड़ पर पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने भंडारा कराया। भंडारा शाम तक चला। इसके अलावा कछला और बदायूं के बीच 50 से अधिक स्थानों पर भडारों में भी कांवड़ियों की सेवा हुई।
विज्ञापन

बिसौली में कांवड लेकर आ रहे शिवभक्तों की सेवा के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर भंडारे की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को शीतल जल, प्रसाद व विश्राम की सुविधा समाजसेवियों व भक्तों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

अलापुर में स्टेट बैंक के पास, रामलीला मैदान के पास चार स्थानों के अलावा एक ढाबा पर, खाटू श्याम मंदिर और दो ईंट भट्टों के सामने धर्म-प्रेमियों ने भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

म्याऊं में उन्नति प्रेरणा महिला उद्योग की ओर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष रामू सिंह, डॉ. चक्रेश नंदन आदि थे।
उसहैत नगर के माता नीम लोक दुर्गा काली मंदिर के बाहर भंडारे का आयोजन कराया गया। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख अंकित सिंह, ध्रुव देव गुप्ता, सहदेव सिंह प्रधान, ध्यान पाल सिंह, पूर्व चेयरमैन गौरव कुमार आदि थे।

बिनावर कस्बे में कई जगहों पर भंडारों का आयोजन किया गया। इस मौके पर अशोक माथुर, डॉ. हरस्वरूप, संतोष सैनी, दीपक गुप्ता, मुलायम सिंह यादव आदि थे।

एमएफ हाईवे पर कांवड़ियों की सेवा में लगा दवाओं का शिविर। संवाद

एमएफ हाईवे पर कांवड़ियों की सेवा में लगा दवाओं का शिविर। संवाद

एमएफ हाईवे पर कांवड़ियों की सेवा में लगा दवाओं का शिविर। संवाद

एमएफ हाईवे पर कांवड़ियों की सेवा में लगा दवाओं का शिविर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed