फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bhai duej in jail

जिला कारागार में पब्लिक एड्रेस सिस्टम से हुई भैया दूज

Tue, 17 Nov 2020 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
bhai duej in jail
बदायूं। जिला कारागार में 40 बहनों ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम से अपने बंदी भाइयों को दूज दी। जेल प्रशासन ने उनका सामान सैनिटाइज करवाकर सुरक्षित रख लिया है। इसको 24 घंटे बाद बंदियों को दे दिया जाएगा। जिन बहनों ने दीपावली के दिन अपना सामान जमा किया गया, वह सामान सोमवार को बंदियों को दे दिया गया। उन्होंने स्वयं टीका लगाकर दूज मनाई।
विज्ञापन

सोमवार को कोरोना संक्रमण के चलते जिला कारागार में मुलाकात पर पाबंदी लगी हुई है। इस समय जिला कारागार में बंदियों से मुलाकात नहीं हो रही है। बंदियों से जो भी मुलाकात करने आता है। उनका सामान सैनिटाइज करवाकर बंदियों तक पहुंचा दिया जाता है। शनिवार को जिला कारागार में 20 बहनें अपने बंदी भाइयों को दूज का सामान लेकर पहुंचीं। जेल प्रशासन ने उनका सामान सैनिटाइज करवाकर रख लिया था। उनका सामान बंदियों को तुरंत नहीं दिया गया। 24 घंटे बीतने के बाद सोमवार को उनका सामान बंदियों को दे दिया, जिससे बंदियों ने स्वयं तिलक लगाकर भइया दूज मनाई। इधर, सोमवार को भी करीब 40 बहनें दूज का सामान लेकर जिला कारागार पहुंचीं। उच्चाधिकारियों के आदेश पर उनकी मुलाकात पब्लिक एड्रेस सिस्टम से कराई गई। जिला कारागार के एक द्वार पर बहनें खड़ी रहीं, जबकि उनके बंदी भाइयों को दूसरे द्वार पर खड़ा किया गया। वहीं से लाउडस्पीकर के माध्यम से उन्होंने एक-दूसरे का हाल चाल पूछा और गोला-रोली बंदी रक्षकों की सुपुर्दगी में दे दिया। उनका सामान 24 घंटे बाद बंदियों को दे दिया जाएगा। जेल अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से मुलाकात पर पाबंदी लगी ह़ुई है। इससे बहनों की मुलाकात पब्लिक एड्रेस सिस्टम से कराई गई। कोरोना नियमों का पूरा ख्याल रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed