फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A container crushed two protected cattle, one of whom died, sparking public outrage and blocking the highway for an hour and a half.

Budaun News: कंटेनर ने दो संरक्षित गोवंशों को रौंदा, एक की मौत के बाद जनाक्रोश भड़का, डेढ़ घंटे हाईवे रखा जाम

Sun, 30 Aug 2026 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 30 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
A container crushed two protected cattle, one of whom died, sparking public outrage and blocking the highway for an hour and a half.
उसावां। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बिजलीघर तिराहे के पास शनिवार रात तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे बैठे दो संरक्षित गोवंशों को रौंद दिया। हादसे में एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और गोवंशों की हालत देख लोगों का आक्रोश भड़क गया और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। एसडीएम से बातचीत के बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन

उसावां थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बदायूं की ओर से अनियंत्रित गति से आ रहे कंटेनर के चालक ने बिजलीघर तिराहे के पास सड़क किनारे बैठे गोवंशों को रौंद दिया और चालक घटना स्थल से कंटेनर लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। राष्ट्रीय बजरंग दल के अतुल बजरंगी और रितिक हिंदू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोवंशों के संरक्षण की व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जाम खुलवाने का प्रयास किया। पंकज गुप्ता, विमल बजरंगी, रितिक हिंदू, शिवम वर्मा और लाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में तमाम गोशालाएं होने के बावजूद बड़ी संख्या में संरक्षित गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने सुरक्षित गोवंशों को गोशालाओं में पहुंचाने और स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। करीब डेढ़ घंटे बाद एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने फोन पर राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों से वार्ता की। कार्यवाही के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने जाम खोल दिया। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। इधर, सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में लेकर कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। चालक नशे में है। इसका मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed