{"_id":"6a9346f56fcd3e0c80036968","slug":"the-districts-scout-team-will-go-to-nepal-and-provide-relief-material-to-the-flood-victims-badaun-news-c-123-1-sbly1001-171854-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिले की स्काउट टीम जाएगी नेपाल, बाढ़ त्रासदी पीड़ितों को देंगी राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिले की स्काउट टीम जाएगी नेपाल, बाढ़ त्रासदी पीड़ितों को देंगी राहत सामग्री
Sun, 30 Aug 2026 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। नेपाल में बुधवार को आई विनाशकारी त्रासदी में पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण करने के लिए जिले से भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की स्पेशल टीम जाएगी। इसके लिए स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर 31 अगस्त को स्काउट संस्था के पदाधिकारियों, समाजसेवियों और विभिन्न समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक होगी।
स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि जब भी देश या पड़ोसी देशों में प्राकृतिक आपदाएं आई हैं, तो जिले की स्काउट संस्था राहत सामग्री लेकर पहुंची, पीड़ितों की मदद की और उनके दुख दर्द को बांटा है। मोहम्मद असरार ने कहा कि जिले की स्काउट टीम राहत सामग्री पहुंचाने के लिए जाएगी। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि नेपाल बाढ़ त्रासदी में अपनों से बिछुड़े, घर से बेघर हुए पीड़ितों की मदद करने के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए।