फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bhagdaur will remain till gas agency, cylinders will also be available at public service centers

गैस एजेंसी तक की बचेगी भागदौड़, जनसेवा केंद्रों पर भी मिलेंगे सिलिंडर

Tue, 19 Jan 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bhagdaur will remain till gas agency, cylinders will also be available at public service centers
बदायूं। अब तक विभिन्न प्रमाण पत्रों और अन्य सुविधाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा देने वाले जनसेवा केंद्रों पर गैस सिलिंडर भी मिला करेंगे। दबतोरी क्षेत्र में यह सेवा जनसेवा केंद्रों पर शुरू भी हो गई है। अधिकारियों के अनुसार पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय व आईटी मंत्रालय के बीच करार हुआ है। इसके बाद में जनपद से यह सेवा शुरू की गई है। अब लोगों को सिलिंडर लेने के लिए इधर-उधर गोदामों पर नहीं भटकना होगा। इससे जनसेवा केंद्र संचालकों भी फायदा होगा। उन्हें इसके लिए प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन

जनपद में 1438 राजस्व गांव हैं। लगभग हर गांव में एक-एक जनसेवा केंद्र है। इन जनसेवा केंद्रों के माध्यम से प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई हैै। यहां तक कि ऑनलाइन उपलब्ध खसरा, खतौनी, न्यायालयों के निर्णय भी यहां पर मिल जाते हैं। अब जनसेवा केंद्रों को इसी कड़ी में और अधिक मजबूत बनाया जा रहा है। इसके चलते कुछ एक ग्रामीण इलाकों में स्थित जनसेवा केंद्रों पर घरेलू गैस सिलिंडर मिलना शुरू हो गया है। इसका फायदा जहां पर ग्राहकों को मिलेगा, वहीं दूसरी ओर जनसेवा केंद्र के संचालकों को भी संबंधित गैस की कंपनी द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा जनसेवा केंद्रों से नए घरेलू गैस कनेक्शन भी दिए जा सकेंगे।
विज्ञापन

सिर्फ दस सिलिंडर रख सकेंगे जनसेवा केंद्र संचालक
-योजना के तहत चयनित होने वाले प्रत्येक जनसेवा केंद्र संचालक अपने केंद्र पर दस सिलिंडर ही रख सकेंगे। इसके लिए उसे केंद्र पर अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था भी रखनी होगी। साथ ही छह सिलिंडर रखने के लिए ऐसी ट्रॉॅली या केस बनवाना होगा, जिससे सिलिंडर जमीन पर न छुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी से होगी दूरी, तब मिलेगी सुविधा
- हालांकि ये सुविधा ऐसे जनसेवा केंद्रों पर ही मिलेगी, जो गैस एजेंसी (डिस्ट्रीब्यूटर) से कम से 10 किलोमीटर दूर हों। इसके पीछे ये माना जा रहा है कि आमतौर पर गैस एजेंसियां 10 किलोमीटर दायरे में या तो होम डिलीवरी कर देती हैं या फिर उपभोक्ता आकर सिलिंडर ले जाते हैं।
दबतोरी में रखे गए सिलिंडर
दबतोरी। क्षेत्र के गांव दबतोरी, दबतोरा, ललुआनगला आदि में स्थित जनसेवा केंद्रों पर संबंधित गैस एजेंसी की तरफ से अपने-अपने सिलिंडर रख दिए गए हैं। जनसेवा केंद्रों के माध्यम से भी लोगों ने गैस सिलिंडर लेना शुरू कर दिया है। क्योंकि इससे लोगों के समय की काफी बचत हो रही है। इस कारण लोग वहां से गैस लेना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

शासन की तरफ से जनसेवा केंद्रों के लिए योजना की शुरू की गई। इसका फायदा लोगों को मिलेगा, साथ ही जन सेवा केंद्रों के संचालकों को भी प्रोत्साहन राशन दी जाएगी। फिलहाल कुछ जगहों पर ही इसकी शुरुआत हुई है।
-रामेंद्र प्रताप सिंह, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed