फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Before the inauguration, the danger increased on the side of the bypass bridge.

उद्घाटन से पहले बाईपास पुल के किनारे धंसे, खतरा बढ़ा

Thu, 05 Aug 2021 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Before the inauguration, the danger increased on the side of the bypass bridge.
बदायूं। तमाम कोशिशों के बावजूद शहर के बाईपास की हालत नहीं सुधर रही है। एक ओर पीडब्ल्यूडी बाईपास किनारे के गड्ढे पटवाने का दावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर गड्ढे और बड़े होते जा रहे हैं। इसमें एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। बाईपास पुल के दोनों किनारे धंस गए हैं। खास बात ये है कि अभी तक पुल का उद्घाटन नहीं हुआ है। इससे पहले ही पुल से गुजरना खतरे की घंटी बन गई है। हालांकि सेतु निगम ने वाहनों को हादसे से बचाने के लिए उसके किनारे पर मिट्टी भरकर कट्टे रखवाना शुरू कर दिया है लेकिन अभी इसकी मरम्मत शुरू नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

बाईपास के सोत नदी पुल का हाल में निर्माण पूरा हुआ है। इसकी शुरुआत 26 जनवरी 2020 को हुई थी। उस समय जनपद वासियों ने तमाम उम्मीदें जताईं थीं। साथ ही जाम की बड़ी समस्या का समाधान होने की उम्मीद थी। सपा शासन काल में बाईपास का निर्माण शुरू हो गया था लेकिन पुल बनने के आसार नजर नहीं आ रहे थे। दो-तीन साल तक लोगों को सोत नदी से धूल मिट्टी से होकर गुजरना पड़ा। तमाम दिक्कतें हुईं। कई वाहनों के एक्सल टूटे, खराब हुए और कई वाहन पलट भी गए लेकिन लोगों की उम्मीदें फिर भी बंधी रहीं। लोग यही सोचते रहे कि एक न एक दिन सोत नदी का पुल जिले वासियों के लिए नई सौगात लेकर आएगा।
विज्ञापन

इसके निर्माण में सोलह करोड़ 37 लाख की लागत आई। दो माह पूर्व सोत नदी का पुल बनकर तैयार हो गया। इसमें छोटी-मोटी कमी रह गई थी। उस पर सुधार चल रहा था लेकिन पिछले दिनों रुक-रुककर हुई बरसात से सोत नदी के पुल के किनारों को भारी नुकसान हुआ है। इसके दोनों किनारे धंस गए हैं। कहीं-कहीं सड़क तक में दरारें पड़ गई हैं। अगर कहीं किनारे पर वाहन पहुंचा तो बड़ा हादसा होना तय है। इसके बावजूद सेतु निगम ने इस पर ध्यान नहीं दिया। कुछ दिन पहले पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के पास इसकी शिकायत पहुंची। तब उन्होंने पुल की हालत देखकर सेतु निगम को नोटिस दिया। फिर भी सेतु निगम के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अभी तक पुल पर मरम्मत शुरू नहीं कराई गई है। केवल वाहनों को हादसे से बचाने के लिए इसके किनारों पर मिट्टी भरकर कट्टे रखवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी हैंडओवर तक नहीं हुआ सोत नदी का पुल
बाईपास के सोत नदी का पुल लगभग बनकर तैयार हो गया था। कुछ कार्य शेष रह गया था। ये कार्य पूरा होने के बाद इसे हैंडओवर होना था लेकिन तब तक इसके किनारे धंसना शुरू हो गए। अगर और बरसात हो गई और कई दिन हुई, तो इसके किनारे बहकर नीचे खेत में पहुंच जाएंगे तो और बड़ा नुकसान हो जाएगा।
नोटिस के बावजूद नहीं जागा सेतु निगम
-सड़क पर अव्यवस्था को लेकर जिला हमेशा से चर्चा में रहा है। जहां गड्ढे हो गए तो उसे भरने में दो-चार साल लग जाते हैं। कुछ ऐसा ही रवैया सेतु निगम का है। पुल की हालत खस्ता होती जा रही है लेकिन निगम मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। इसकी अभी मरम्मत तक शुरू नहीं हुई है।

- सोत नदी के पुल पर किनारे धंस रहे हैं। इसकी शिकायत पर हमने सेतु निगम को नोटिस दिया था। शायद उस पर सेतु निगम ने कार्य शुरू कर दिया होगा। किस तरह काम चल रहा है। हम इसका पता कराते हैं। फिर उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। - अमर सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed