फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Beaten to death for demanding wages

Budaun News: मजदूरी मांगने पर पीटकर मार डाला

Mon, 18 Mar 2024 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Beaten to death for demanding wages
घटना स्थल पर छानबीन करती पुलिस व मौजूद मृतक के परिजन। संवाद
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव ऐपुरा में शनिवार रात मजदूरी के 15 हजार रुपये मांगने पर 40 वर्षीय राजदुलार की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका शव गांव के बाहर एक खेत में पड़ा मिला। परिवार वालों ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ग्राम ऐपुरा निवासी राजदुलार पुत्र बंशी हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनकी भाभी सरोज पत्नी चंद्रकेश का कहना है कि राजदुलार करीब पांच साल पहले पंजाब के होशियारपुर जिले में मजदूरी करते थे। उनके पड़ोस का रामपाल उन्हें मजदूरों के साथ पंजाब लेकर गया था। मजदूरी के 15 हजार रुपये रामपाल पर बकाया रह गए। राजदुलार ने कई बार रुपये मांगे। जब उसने रुपये नहीं दिए तो राजदुलार पंजाब से अपने परिवार को लेकर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला चले गए और वहीं मजदूरी करने लगे। अभी 11 मार्च को राजदुलार घर आए थे। तब से वह खेतीबाड़ी संभाल रहे थे। शुक्रवार को वह आलू बेचने चंदौसी गए थे। रात को वहीं रुक गए और शनिवार शाम चंदौसी से लौटे। उन्होंने कुछ शराब भी पी रखी थी। शाम के समय उन्होंने रामपाल से अपने रुपये मांगे। रामपाल ने गालीगलौज कर दी। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया। भाभी सरोज देवी, राजदुलार को उनके घर ले गईं। बाद में आरोपी, राजदुलार को बुलाकर ले गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह उनका शव गांव के बाहर सफी के खेत में पड़ा है। इससे परिवार के सभी लोग मौके पर पहुंच गए। राजदुलार के मुंह से खून निकल रहा था। शरीर पर चोटों के कई निशान थे। सूचना पर सीओ बिल्सी सुशील कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। चंद्रकेश ने ठेकेदार रामपाल, उसके बेटे राजेश, हरज्ञान और पड़ोस के विजयपाल पर हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने रामपाल और विजयपाल को गिरफ्तार कर लिया है। अभी उनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
- मजदूर का शव खेत में पड़ा मिला है। उसके शरीर पर काफी चोटों के निशान मिले हैं। उसके साथ मारपीट की गई थी। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दो लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। रुपये के लेनदेन का मामला है। छानबीन के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।- राममोहन सिंह, एसपी देहात

घटना स्थल पर छानबीन करती पुलिस व मौजूद मृतक के परिजन। संवाद

घटना स्थल पर छानबीन करती पुलिस व मौजूद मृतक के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed