{"_id":"629284edae2cf5033703e75e","slug":"atikarman-badaun-news-bly486463458","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण से सड़कें संकरी.. बाइक बनीं ‘कोढ़ में खाज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण से सड़कें संकरी.. बाइक बनीं ‘कोढ़ में खाज’
विज्ञापन
स्टेशन रोड पर एक मॉल के बाहर खड़े वाहन। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर के मुख्य बाजार से लेकर प्रमुख तिराहे-चौराहों के आसपास लगातार अतिक्रमण हो रहा है। इसकी वजह से सड़कें लगातार संकरी हो रही हैं और लगातार जाम जैसी स्थिति पैदा हो रही है। ऐसे में जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि शनिवार से शहर में कोई भी दोपहिया वाहन चालक बैंक, मॉल, मुख्य बाजार में दुकानों के आगे बाइक को खड़ा न करे। ऐसा होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन शनिवार को हाल वही का वही रहा। अब प्रशासन सोमवार से कार्रवाई करने की बात कह रहा है। हालांकि बाइक खड़ी न करने को लेकर शहर में लाउडस्पीकर के माध्यम से व्यापारियों व राहगीरों को आगाह किया गया।
-
स्टेशन रोड
शहर के स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने बने एक मॉल के बाहर दोपहर 12:25 बजे सड़क किनारे एक दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन दो लाइनों में खड़े हुए थे। ऐसे में राहगीरों को भी परेशानी हो रही थी। उन्हें मजबूरी में बीच सड़क पर चलना पड़ रहा था। ऐसे में अन्य वाहनों के उधर से निकलने की वजह से एक्सीडेंट का खतरा भी बना हुआ था।
-
इंदिरा चौक
इंदिरा चौक के समीप बने टंडन प्लाजा में दोपहर 12:30 पर सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से दोपहिया वाहन खड़े हुए थे। इसकी वजह जहां ग्राहकों को दुकानों में जाने में दिक्कत हो रही थी वहीं इन वाहनों ने करीब आधी सड़क को घेर रखा था। इसकी वजह वहां से चार पहिया वाहन को निकलना तो दूर, पैदल निकलने वालों को भी परेशानी हो रही थी। रही सही कसर यहां खड़े ठेले वालों ने पूरी कर दी थी।
विज्ञापन
-
गांधी ग्राउंड
शहर की अतिव्यस्त सड़कों में से एक गांधी ग्राउंड से छह सड़का जाने वाली रोड है। इस रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की दुकानों से लेकर कपड़े, किताबें-कापी की दुकानों समेत बैंक भी मौजूद है। इसकी वजह से यहां पर खरीदारों और ग्राहकों का वाहनों से आना-जाना लगा रहता है। इसकी वजह से सड़क पर दिनभर जाम रहता है। दोपहर एक बजे के करीब दुकानों के आगे बेतरतीब तरह से दोपहिया वाहन खड़े हुए थे।
-
सराफा बाजार
सड़क पर लगने वाले जाम से सराफा बाजार भी अछूता नहीं है। यह रास्ता पहले से ही अतिक्रमण की जद में है। हालांकि कुछ दिन पहले इस रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला था। ऐसे में एक से दो दिन तक तो यह सड़क चौड़ी दिखाई दी, लेकिन उसके बाद में फिर से वैसे ही हालत हो गई। शनिवार दोपहर सवा बजे सराफा बाजार की स्थित ज्यादा अच्छी नहीं दिखी। लोगों ने दुकानों के आगे अपने वाहन खड़े कर दिए। इसकी वजह से दिन में कई बार यहां पर जाम की स्थिति पैदा हुई।
-
शनिवार को शहर में लाउडस्पीकर के माध्यम से व्यापारियों व जनता को जागरूक किया है कि वे बाजार में, दुकानों के आगे वाहनों को खड़ा न करें। सोमवार से अगर ऐसा कहीं पाया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट