फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   archery comptetion

दूसरे दिन चमके मिर्जापुर के तीरंदाज, झटके छह पदक

Mon, 21 Sep 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Mon, 21 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
archery comptetion
दूसरे दिन सोमवार को प्रतियोगिता के तहत सबसे पहले जूनियर बालिका वर्ग की प्रतिभागियों ने निशाना साधा। बरेली मंडल से हिस्सा ले रही उमा ने प्रथम स्थान पाया। उसे स्वर्ण पदक मिला। बरेली की शीतल को रजत, आगरा की विनीता को कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा। चौथा स्थान प्रियंका शाक्य ने पाया। जूनियर बालक वर्ग में स्वर्ण रजत और कांस्य के साथ चौथा स्थान मिर्जापुर मंडल के प्रतिभागियों का रहा। रजनीश यादव को स्वर्ण, इंद्र कुमार को रजत और गौतम मौर्य को कांस्य पदक मिला। अर्जुन कुमार ने चौथा स्थान पाया।
विज्ञापन

फीटाराउंड में बालक वर्ग के प्रतिभागियों में मिर्जापुर के अमित यादव को स्वर्ण पदक, अनिल मौर्य को रजत और रविदत्त के खाते में कांस्य पदक आया। अभिनंदन दुबे चौथे स्थान पर रहा। विजेताओं को मुख्य अतिथि सर्राफ प्रदीप गोयल ने मेडल पहना कर पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में रमेश सिंहए मधुकर मिश्र, देवेंद्र सिंह, कमलेश, अनामिका और अनमता खांन रहे। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर सुभाषचंद्र मिनोचा, किशनचंद्र शर्मा, राममोहन शर्मा, सनी अनेजा, गोपाल शर्माए जयपाल थरेजा, मीरा अग्रवाल, वाईके सिंह, अतरसिंह यादव, सुदर्शना भाटिया, राजपाल सिंह और शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


...और मैडम को लगने लगी धूप

उझानी। तीरंदाजी प्रतियोगिता के दौरान एक कॉलेज की मैडम को धूप ने इस कदर परेशान कर दिया कि उन्हें प्रतिभागी छात्रा का सहयोग लेने में भी गुरेज नहीं हुआ। धूप तो हालांकि प्रतिभागियों समेत आयोजकों और दर्शकों को भी लग रही थी। बावजूद इसके मैडम ने छात्रा को बुलाकर अपना छाता उसे थमा दिया। मैडम जिधर भी जातीं, उसी ओर छात्रा छाता ताने बढ़ जाती। इसे लेकर आयोजकों में से कुछ लोगों ने मैडम की खिचाईं भी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed