{"_id":"425afd85f327ea13ec63216eef39a127","slug":"angry-of-supervisors-hospital-performed-at-the-gate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए सुपरवाइजरों का अस्पताल गेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए सुपरवाइजरों का अस्पताल गेट पर प्रदर्शन
Ujani
Updated Fri, 05 Jun 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
पोलियो प्रतिक्षण अभियान में ड्यूटी का मानदेय नहीं मिलने पर सुपरवाइजरों का गुस्सा सड़क पर आ गया। सुपरवाइजरों ने अस्पताल गेट पर नारेबाजी करते हुए चिकित्साधीक्षक के खिलाफ प्रदर्शन किया। अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
पल्स पोलियो माइक्रोप्लान के तहत कई महिला और पुरुष कर्मियों की सुपरवाइजर के लिए ड्यूटी लगाई जाती रही है। आरोप है कि अप्रैल महीना से सुपरवाइजरों को मानदेय नहीं मिला है। इससे गुस्साए सुपरवाइजर दोपहर में अस्पताल परिसर में इकट्ठे हुए। उन्होंने मानदेय को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अफसरों की भूमिका पर सवाल उठाया। कहा कि मानदेय को लेकर उनकी चिकित्साधीक्षक से भी कई बार वार्ता हुई लेकिन आश्वासन के सिवाय उन्हें मानदेय नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
सुपरवाइजरों ने बैठक के बाद अस्पताल गेट पर चिकित्साधीक्षक के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान गेट पर तालाबंदी का भी प्रयास किया। प्रदर्शन के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की ओर से किसी ने भी सुपरवाइजरों से बात करने की जरुरत महसूस नहीं की। सुपरवाइजरों ने जल्द ही मानदेय अवमुक्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों में मुन्नी देवी, सर्वेश कुमारी, रावेश कुमारी, प्रकाशा, सत्यवती, सुनील कुमार, ओमवती, अनिल यादव, विश्वपाल सिंह, जहीरुल हसन, गिरीश बाबू, कमल, राजेश कुमार, दिनेश कुमार और गोवर्धन लाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन