{"_id":"59c649e34f1c1b9b688b62c2","slug":"after-loan-waiver-farmers-moving-for-no-dues","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफ किया एक रुपया, अब लगाओ नोड्यूज को चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफ किया एक रुपया, अब लगाओ नोड्यूज को चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Sat, 23 Sep 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार ने चुनावी वादे को पूरा करते हुए जिले में किसी किसान का एक रुपया तो किसी के दो रुपये माफ करने के बाद उनको प्रमाण पत्र भी दी दे दिया। बावजूद इसके ऋण माफी में कभी आधार लिंक कराने तो कभी नोड्यूज के लिए किसानों को आए दिन बैंकों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में चार लाख से अधिक किसान हैं। इनमें से पहले चरण में करीब 23 हजार लघु और सीमांत किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्जा माफ किया गया है। जबकि जिले में 28 हजार से अधिक किसानों ने आधार कार्ड लिंक कराया था। इसके बाद भूलेख का सत्यापन किया गया। इनमें से 25 हजार से अधिक किसान पात्र पाए गए, लेकिन ऋ ण करीब 23 हजार किसानों का माफ किया गया। वहीं करीब 60-70 किसान ऐसे हैं जिनका एक पैसे से लेकर 100 रुपये तक का कर्जा माफ किया गया। किसानों का कहना है कि सरकार ने जो ईमानदार किसान हैं, उनका कर्जा माफ नहीं किया गया है, सिर्फ बेवकूफ बनाया है। किसानों का कहना है कि एक-दो पैसे का प्रमाण पत्र देकर और परेशानी बढ़ा दी गई है। अब नोड्यूज के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन