फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Administration woke up after five deaths... speed breakers should be made in Paiga Bhikampur

Budaun News: पांच मौतों के बाद जागा प्रशासन...पैगा भीकमपुर में बनवाए स्पीड ब्रेकर

Tue, 18 Jun 2024 04:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 18 Jun 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Administration woke up after five deaths... speed breakers should be made in Paiga Bhikampur
बिसौली क्षेत्र के भीकमपुर में सड़क पर बनवाए गए ब्रेकर। संवाद
बिसौली। गांव पैगा भीकमपुर में पांच लोगों की मौत के बाद अब प्रशासन जागा है। एसडीएम के आदेश पर रविवार को पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने गांव पहुंचकर सड़क पर चार स्पीड ब्रेकर बनवाए हैं। इससे काफी हद तक ग्रामीण सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन

ग्राम पैगा भीकमपुर में एक जून को बड़ा हादसा हुआ था। उस दिन गांव के ब्रहमपाल (40), रामप्रकाश (47), ज्ञानचंद (37), धनपाल (50), नेत्रपाल (36) और रामवीर समेत कई ग्रामीण सड़क किनारे पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर बैठे थे। इसी दौरान आंवला से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने चबूतरे में पिकअप ने टक्कर मार दी थी। हादसे में पांच लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि इधर से वाहन तेज रफ्तार दौड़ते हैं। अगर गांव से पहले और अंत में ब्रेकर बनवा दिए जाएं तो शायद वाहनों की रफ्तार थमेगी। ग्रामीण भी सुरक्षित रहेंगे। रविवार को एसडीएम कल्पना जायसवाल के आदेश पर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने गांव पहुंचकर शुरुआत में एक और बीच में दो ब्रेकर बनाएं। गांव के आखिर में भी एक ब्रेकर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर पहले बनाए होते ब्रेकर तो नहीं जाती ग्रामीणों की जानें
- ऐसे मार्ग जहां सड़क किनारे गांव बसे हैं, वहां हर समय लोगों का सड़क पर आना जाना रहता है। बच्चे भी खेलते हुए सड़क पर निकल आते हैं। अगर यह सोचकर पहले ही ब्रेकर बनवा दिए गए होते, तो शायद गांव में इतना बड़ा हादसा नहीं होता। जिले में ऐसे कई गांव हैं, जहां तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हादसे हो चुके हैं।


- एक जून को पैगा भीकमपुर गांव में पिकअप की टक्कर से पांच लोगों की मौत हो गई थी। वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे गांव में ब्रेकर बनवाए गए हैं। इससे काफी हद तक वाहनों की गति पर विराम लगेगा और हादसा होने की संभावना कम होगी।- कल्पना जायसवाल, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed