फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Achievements of the Government told by Cycling

साइकिल चलाकर सरकार की उपलब्धियां बताईं

Sat, 07 May 2016 11:55 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 07 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Achievements of the Government told by Cycling
SP
समाजवादी जन जागरण साइकिल यात्रा का पहिया लगातार घूम रहा है। जिले में अलग-अलग विधान सभाओं में साइकिल यात्रा जारी है। इनमें अलग-अलग नेता इसका नेतृत्व कर रहे हैं। शेखूपुर विधानसभा में जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव और सहसवान विधान सभा क्षेत्र में रैली को राज्य मंत्री ओमकार ङ्क्षसह यादव ने संबोधित किया।  
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष, सदस्य विधान परिषद बनवारी सिंह यादव के नेतृत्व में ग्राम सिवाया हामिदपुर, कादरचौक, गंगपुर, कादरबाड़ी, मुंशीनगला, धोबीनगला, जोरीनगला, लक्ष्मणनगला, नौली फतुआबाद, चेतराम नगला, कोनका नगला, देवकली, टिकरी, बछेली, टिकरा, अजरऊ, वारीखेडा, संजरपुर, इमादपुर, अठिर्रा कुनिया, धनौरा, ग्योती धर्मपुर, ढका , गिल्टैइया, बंबई, कोठा, विशारतनगर, मोहननगला, भन्द्रा, मसूदपुरा, ककरौआ सहित आदि में सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाकर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार नीतियों व रीतियों का प्रचार प्रसार किया। 
विज्ञापन

कादरचौक में जनसमूह में सपा जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार द्वारा किसानों को सिंचाई का पानी मुफ्त दे रही है। सहकारी कृषि विकास बैंक से लिए 50 हजार रुपये तक के ऋण माफ कर दिए हैं। कृषक दुर्घटना बीमा योजना एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी है। डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना चालू की गईं है। कब्रिस्तानों और अन्त्येष्टि स्थलों की सुरक्षा को चाहरदीवारी का निर्माण कराया गया है। संजरपुर में शेखूपुर विधायक आशीष यादव ने संबोधित किया। डीसीडीएफ. चेयरमैन हिमांशु यादव, जिला उपाध्यक्ष आस मोहम्मद खां, विधान सभा अध्यक्ष अशोक यादव, डॉ. केपी सिंह, कौशल कुमार प्रमुख, दिनेश कुमार धारा, सतीश कुमार गुप्ता, महावीर सिंह यादव, किशनवीर, अतरसिंह, जगदीश प्रधान, जयवीर सिंह, पृथ्वीराज, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्रसिंह, महेश, अखिलेश शर्मा, विद्याराम, भिखारीलाल, महेंद्र, गंगासिंह पाल, जयवीर, नटिया, भगवान सिंह, गुल मोहम्मद, ठा. कल्लूसिंह, गिरीशचंद्र आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसवान। सपा के वरिष्ठ नेता नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां के नेतृत्व में साइकिल रैली को राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यमंत्री यादव ने यहां कहा कि साइकिल रैली के  माध्यम से सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना समाजवादी पार्टी का लक्ष्य है। 

रैली में साइकिलों के साथ मोटरसाइकिलें और चार पहिया वाहन भी थे। रैली सहसवान से कई गांवों में भ्रमण करती हुई लड्डन मियां के प्रतिष्ठान पर आकर समाप्त हुई। राज्यमंत्री ने कहा कि 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी फिर सत्ता में आएगी। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि जो वायदे जनता से किए गए थे, वे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरे करके दिखाए। इस मौके पर कोकब मियां, जितेंद्र सिंह यादव, रोमी, अर्शी, मो. हनीफ, निजाकत अली, बच्चन मियां, मेहराज, इकरार अली, नूरूल हसन, कासिम, जयवीर, मुशर्रफ, लताफत, इकबाल, मो. उमर, सोवरन, रियाजउद्दीन, राजवीर, नेकराम, सोमवीर आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed