सीएनजी किट में धमाका: बदायूं में दिल्ली हाईवे पर पिकअप में लगी आग, बम की तरह फटा गैस सिलेंडर, कोई हताहत नहीं
अमर उजाला नेटवर्क, सहसवान (बदायूं)
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:23 AM IST
सार
हादसा शुक्रवार दोपहर के समय हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उस दौरान एक पिकअप बदायूं से गुन्नौर की ओर जा रही थी। यह पिकअप पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची थी कि तभी गाड़ी में आग लग गई। चालक ने होशियारी दिखाते हुए उसमें सवार लोगों को नीचे उतार लिया। इस बीच सीएनजी किट में धमाका हो गया।
विज्ञापन
सहसवान में आग लगने के बाद जली पिकअप। संवाद
- फोटो : BADAUN