{"_id":"6a4d53156a8037c3c90a830c","slug":"a-light-drizzle-occurred-amidst-the-hide-and-seek-of-the-clouds-badaun-news-c-123-1-sbly1001-167895-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बादलों की आंख-मिचौली के बीच हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बादलों की आंख-मिचौली के बीच हुई बूंदाबांदी
Wed, 08 Jul 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
शहर में शाम के समय हल्की बारिश हुई, इससे सड़क भीग गई। संवाद
बदायूं। उमस और गर्मी ने दिनभर लोगों को परेशान किया। सूर्यदेव भी आंख-मिचौली करते रहे। सुबह और फिर शाम को हल्की बारिश हुई।
जिले में मंगलवार को मौसम ने पूरे दिन लोगों की परीक्षा ली। सुबह साढ़े नौ बजे करीब 25 मिनट तक बारिश हुई। इसके बाद तेज धूप निकली, दिनभर लोग पसीने से तरबतर नजर आए। दोपहर के समय बाजार, सरकारी कार्यालयों और सड़कों पर निकलने वाले लोगों को चिपचिपी गर्मी ने परेशानी किया। घरों और दुकानों में पंखें भी गर्म हवा फेंक रहे थे। लोगाें को गर्मी में कहीं पर भी राहत नजर नहीं आई। लोग शीतल पेयजल पीते नजर आए। शाम होते-होते मौसम में कुछ परिवर्तन हुआ। शाम करीब चार बजे के बाद हल्की बारिश शुरू हुई। करीब 10 मिनट तक बारिश हुई। इस वजह से मौसम में गर्मी व उमस फिर से बढ़ गई।
-- -
तापमान में लगातार गिरावट, पर उमस कर रही परेशान
- चार दिनों से लगातार तापमान में गिरावट है, लेकिन उमस तेजी से बढ़ रही है। हालत यह है कि चार जुलाई को अधिकतम 40 और न्यूनतम 32 डिग्री तापमान है, पांच व छह जुलाई को अधिकतम 39 और न्यूनतम 31 डिग्री, सात जुलाई को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 30 डिग्री रह गया।
-- -- -- बरसात में बिजली उपकेंद्र की छत टपकी
उघैती। मंगलवार को हुई बारिश में बिजली उपकेंद्र की छत टपकने लगी और पानी पावर केबल बाॅक्स व मशीनों में जाने का डर सताता रहा। बारिश शुरू होते ही सभी फीडरों को बंद करना पड़ा। जेई अशोक कुमार ने बताया कि छत टपकने के कारण सभी मशीनों को बंद करना पड़ा। अधिकारियों को बिजली उपकेंद्र की छत टपकने की समस्या के बारे में अवगत कराया गया है। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। मशीनों को बचाने के लिए पन्नी डाली गई है। संवाद