{"_id":"67a8ed40960c72b24204347b","slug":"a-farmer-died-after-drowning-in-a-tubewell-tank-badaun-news-c-123-1-bdn1008-134061-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्यूबवेल के हौद में डूबकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्यूबवेल के हौद में डूबकर किसान की मौत
विज्ञापन
कृष्णवीर का फाइल फोटो।
- फोटो : पढ़ोरी गांव में आक्रोशित महिलाओं को समझाती पुलिस।
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ादास में शनिवार दोपहर ट्यूबवेल के हौद में गिरकर डूबने से किसान की मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। किसान की मौत से परिवार के लोगों में चीत्कार मच गई है।
गांव खेड़ादास निवासी कृष्णवीर (47) पुत्र नन्हे खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। चार साल पहले बीमारी के कारण पत्नी की मौत हो गई थी। तब से वह अकेले ही दो बेटियों एवं एक बेटे की परवरिश कर रहे थे।
परिजनों ने बताया किसान को मिर्गी का दौरा पड़ जाता था। इससे वह अक्सर गश खाकर गिर जाते थे। शनिवार सुबह वह खेत पर गेहूं की फसल की सिंचाई करने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे। इस पर किसान की बेटियों ने पिता के घर नहीं आने की बात चाचा विक्रम को बताई।
विज्ञापन
विक्रम परिवार के अन्य लोगों के साथ भाई को देखने के लिए खेत पर गए। जहां ट्यूबवेल की हौद में भाई कृष्णवीर का शव पड़ा हुआ था। परिजन हौद से शव निकालकर घर ले गए। पुलिस को सूचना दी। देर रात ही पुलिस किसान के घर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
मृतक के भाई विक्रम की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। किसान की मौत से बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। फैजगंज बेहटा इंस्पेक्टर इंद्रकुमार ने बताया, किसान को मिर्गी का दौरा आता था। इस वजह से ट्यूबवेल के हौद में गिरने से मौत हो गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।