{"_id":"5c51b83abdec2213dd6dafc1","slug":"71548859450-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न महिलाओं का: मातंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न महिलाओं का: मातंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बहुजन मुक्ति पार्टी एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ओर से मिशन कंपाउंड में संयुक्त महारैली का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये गठबंधन ज्यादा दिन टिकने वाला नहीं है। उन्होंने ईवीएम से लोकतंत्र को खतरा भी बताया।
बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएल मातंग ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ईवीएम घोटाले की सरकार है। नौजवानों के पास रोजगार नहीं है और प्रधानमंत्री पकौड़े बेचने की बात कह रहे हैं। महिला सुरक्षा के नाम पर आयी भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। काला धन वापस लाने वाली सरकार में नीरव मोदी, विजय माल्या ही जनता का धन लेकर भाग गए। सवर्ण आरक्षण आरएसएस और भाजपा का एजेंडा है और सपा-बसपा इसका समर्थन कर रही है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए प्रसपा और बहुजन मुक्ति पार्टी का गठबंधन ही मजबूत है। कहा कि बसपा सुप्रीमो कभी भी भाजपा से हाथ मिला सकती हैं। गुजरात दंगे के बाद भी बसपा सुप्रीमो ने भाजपा से हाथ मिलाया था। सपा-बसपा अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है। आरक्षण को असंवैधानिक बताते हुए श्री यादव ने कहा कि ईवीएम लोकतंत्र के लिए खतरा है। ईवीएम हटने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर ओम सिंह, अजय प्रताप, कौशल, पहलवान, राजेंद्र पाल, हरीशंकर गौतम आदि मौजूद रहे।