फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नाली में उतरे करंट से मासूम बालक की मौत

नाली में उतरे करंट से मासूम बालक की मौत

Sat, 10 Mar 2018 07:36 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
नाली में उतरे करंट से मासूम बालक की मौत
फोटो-34,35,36
विज्ञापन

नाली में उतरे करंट से मासूम की मौत
नागरिकों ने बिजली को कराया बंद, परिवार में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
उसावां (बदायूं)।
वार्ड संख्या चार में नाली में आ रहे करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। नाली में करंट आने की खबर सुनकर कई लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने उपकेंद्र पर पहुंचकर सप्लाई को बंद कराया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा है।
वार्ड संख्या चार निवासी घासीराम का चार वर्षीय बेटा अतुल शनिवार को दोपहर में करीब पौने तीन बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसने नाली में पैर डाल दिया। करंट लगने से वह गिर पड़ा। यह देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने उपकेंद्र पर पहुंचकर बिजली को बंद कराया। घर वाले नाजुक हालत में अतुल को तुरंत ही निजी डॉक्टर के यहां ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। घासीराम के एक मात्र बेटे की करंट लगने से हुई मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

---
नाली में तार डालकर कोई ले रहा था अर्थ
उसावां। किसी व्यक्ति ने अर्थ लेने को नाली में तार डाल दिया था। उसी कारण करंट आ गया था। कितने दिनों से तार नाली में पड़ा था और किसने डाला यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि वह इसकी जांच पड़ताल कर रही है। पता चलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
संतान नहीं होने पर घासीराम ने गोद लिया था अतुल को
उसावां। घासीराम की शादी को करीब 15 साल हो गए। उसके अपनी कोई संतान नहीं हुई। तब उसने अपने छोटे भाई धर्मवीर के बेटे अतुल को गोद लिया था। अब उसकी भी करंट से मौत हो जाने से घासीराम और उसकी पत्नी कांतीदेवी को रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों का कहना था शायद ऊपर वाले को यही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed