फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gastroenteritis patients on the rise, beware of stomach and intestinal irritation

Budaun News: गैस्ट्रोएंटेराइटिस के मरीज बढ़े, पेट और आंतों में जलन से रहें सावधान

Sat, 29 Aug 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 29 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gastroenteritis patients on the rise, beware of stomach and intestinal irritation
बदायूं। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर तेजी से दिखाई दे रहा है। कभी धूप तो कभी बारिश और इसके साथ बनी उमस के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में गैस्ट्रोएंटेराइटिस (पेट व आंतों का संक्रमण) के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले माह तक 10 से 12 लोग आ रहे थे, लेकिन 15 दिनों में इस तरह की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीज रोजाना 70 से 80 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ.आरके वर्मा के अनुसार, पेट और आंतों में संक्रमण होने पर दर्द, जलन और पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। गैस्ट्रोएंटेराइटिस में पेट और आंतों में सूजन के कारण कई तरह के लक्षण सामने आ सकते हैं। पेट में दर्द इसके प्रमुख लक्षणों में शामिल है। यह दर्द लगातार रहने के बजाय कुछ-कुछ अंतराल पर भी हो सकता है। इसके साथ उल्टी, दस्त, मतली और पाचन संबंधी परेशानी भी हो सकती है। शरीर में पानी और जरूरी लवणों की कमी होने पर कमजोरी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच उमस बढ़ने से खानपान और पानी को लेकर विशेष सावधानी की जरूरत है। डॉक्टर का कहना है कि दूषित पानी या संक्रमित भोजन पेट और आंतों के संक्रमण का कारण बन सकता है। ऐसे में खुले में रखे खाद्य पदार्थों से बचने और साफ पानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पेट दर्द को न करें नजरअंदाज
डॉक्टर के अनुसार पेट दर्द के साथ लगातार दस्त, उल्टी या अन्य पाचन संबंधी समस्या हो तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। संक्रमण बढ़ने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में पानी की कमी का खतरा अधिक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed