फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dilapidated house collapses on Rakshabandhan day, daughter-in-law and daughter-in-law injured

Budaun News: रक्षाबंधन के दिन ढहा जर्जर मकान, पुत्रवधू और धेवता घायल

Sat, 29 Aug 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 29 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated house collapses on Rakshabandhan day, daughter-in-law and daughter-in-law injured
बिसौली के वीरमपुर गांव रखाबंधन के मौके पर गिरा मकान। संवाद
बिसौली। रक्षाबंधन पर घर आई बेटियों के साथ पूरा परिवार बरामदे में बैठा था। बारिश थमने के कुछ देर बाद अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान गिरने की आवाज सुनकर परिवार में चीख पुकार मच गई। हादसे में मलबे में दबकर हाकिम सिंह यादव की पुत्रवधू नेहा यादव (20) और तीन वर्षीय धेवता घायल हो गए। डायल 112 पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद इनकी हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के वीरमपुर गांव में हुआ। हाकिम सिंह ने बताया कि उनकी बेटियां पूजा और गीता राखी बांधने के लिए घर आई हुईं थीं। हादसे के समय उनकी 80 वर्षीय मां पूरन देवी, पत्नी गीता और बेटे राहुल, पप्पू व अर्जन बरामदे में बैठे थे। मकान के अचानक भरभराकर गिरते ही वहां का पूरा माहौल बदल गया। मकान के मलबे में बक्सा, बर्तन, चारपाई, तख्त समेत घरेलू सामान दबकर टूट गया। हाकिम सिंह के मुताबिक हादसे में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मकान गिरने के बाद उनके सामने बारिश के मौसम में रहने का संकट खड़ा हो गया है। शुरुआत में राजस्व टीम के मौके पर न पहुंचने से परिवार मायूस था। तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शासन से नियमानुसार जो सहायता संभव होगी, वह पीड़ित परिवार को दिलाई जाएगी। संबंधित हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed