फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sweets were sold till late evening, business worth Rs 20 crore was done.

Budaun News: देर शाम तक हुई मिठाई की खरीदारी, 20 करोड़ का हुआ कारोबार

Sat, 29 Aug 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 29 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sweets were sold till late evening, business worth Rs 20 crore was done.
शहर में मिठाई की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
बदायूं। रक्षाबंधन पर्व पर सुबह से देर शाम तक मिठाई की दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। मिठाई के साथ ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट और नमकीन की भी खूब बिक्री हुई। मिठाई की दुकानों पर लंबी कतारें लगी रहीं। काजू कतली, रसगुल्ला, बर्फी और देशी घी की मिठाइयों की सबसे ज्यादा मांग रही। कई दुकानों पर शाम होते-होते कुछ मिठाई खत्म हो गई। दुकानदारों के अनुसार इस बार ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक और चॉकलेट की मांग पिछले साल से ज्यादा रही। कपड़ा बाजार में साड़ी, सूट और रेडीमेड कपड़ों की जमकर बिक्री हुई। मोबाइल शॉप पर भी भीड़ नजर आई, जहां कई भाइयों ने बहनों को मोबाइल फोन गिफ्ट किया। चांदी की पायल, बिछिया और सोने की छोटी ज्वेलरी की मांग ज्यादा रही। व्यापारियों के अनुसार रक्षाबंधन से दो दिन पहले से ही बाजार में रौनक शुरू हो गई थी। अकेले मिठाई का कारोबार 10 करोड़ रुपये का रहा, जबकि कपड़ा, मोबाइल, ज्वेलरी और गिफ्ट आइटम मिलाकर कुल 20 करोड़ रुपये के आसपास कारोबार का अनुमान है। देर शाम तक बाजार गुलजार रहे। दुकानदारों का कहना है कि इस बार का रक्षाबंधन व्यापार के लिहाज से काफी अच्छा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed