फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘शासन की कल्याणकारी योजनाओं में करें सहयोग’

‘शासन की कल्याणकारी योजनाओं में करें सहयोग’

Wed, 13 Feb 2019 07:22 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Feb 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
‘शासन की कल्याणकारी योजनाओं में करें सहयोग’
बदायूं। कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में बुधवार को जगत ब्लॉक के प्रधानों की बैठक हुई। इसमें उन्हें सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई, साथ ही अस्थायी गोशाला निर्माण करने वाले 53 प्रधानों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पशुओं के बंधने से किसानों को रात्रि में अपनी फसल को बचाना नहीं पड़ेगा। कृषकों की फसल का नुकसान बचेगा, तो देश की उन्नति होगी। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि को चिह्नित कर जानवरों के लिए चारा बोने का कार्य तेजी से किया जाए। भूमि पर अवैध तरीके से बोई गई फसल को संबंधित बोने वाले लोग फसल की कीमत या चारा उपलब्ध कराएं। पशु चिकित्साधिकारी समय-समय पर गोशालाओं में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते रहें।
विज्ञापन

डीएम ने प्रधानों को निर्देश दिए कि 28 फरवरी तक गांव को साफ सुथरा और सुंदर बना लें। गांव में प्रत्येक सप्ताह फॉगिंग और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जाए। गांव के सभी लोग झाड़ू लेकर निकल पड़े और अपने गांव को सुंदर बनाने का कार्य करें। इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। साथ ही प्रधानों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में पूरा सहयोग करें। इस अवसर पर सीवीओ अरुण कुमार जादौन, नेकपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed