{"_id":"67cb433e10f1870a830850bf","slug":"227-couples-got-married-in-a-mass-marriage-badaun-news-c-123-1-sbly1018-135352-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 227 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 227 जोड़े
विज्ञापन
सामुहिक विवाह कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। संवाद
बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को शहर के एचपी फील्ड में 162 जोड़ों का विवाह कराया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के साथ अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारियों समेत सैकड़ों लोग आयोजन के साक्षी बने। इसके साथ ही दातागंज क्षेत्र के समरेर ब्लाॅक परिसर में 33, उसावां ब्लाॅक परिसर में 32 सामूहिक विवाह कराए गए। जिले में कुल 227 जोड़े एक दूजे के हुए। प्रदेश सरकार ने 51 हजार रुपये प्रति विवाह की दर से 1.15 करोड़ से अधिक रुपये इस आयोजन पर खर्च किए गए।
दातागंज रोड स्थित एचपी इंस्टीट्यूट के मैदान पर सदर विधायक एवं उनकी समिति हरि बोल द्वारा समस्त जोड़ों को हेलमेट उपहार स्वरूप भेंट किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सास-बहू मिलजुल कर रहें। यदि बहू से कोई गलती हो जाती है तो सास मां बनकर उसे क्षमा करें। गृहस्थी को पूरे मनोयोग से संचालित करें। हेलमेट भेंट करते हुए कहा यह आपको जीवन रक्षा कवच भेंट कर रहा हूं। इसका आप सभी लोग प्रयोग करें और दुर्घटनाओं से बचें।
समरेर ब्लॉक परिसर में दातागंज विधायक राजीव सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। यहां 33 हिन्दू व एक मुस्लिम जोड़े की शादी विधि विधान से कराई गई। उन्होंने कहा कि गृहस्थी दो गाड़ी के पहिए हैं और इनमें संतुलन होना बहुत ही आवश्यक है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक, दुर्गेश वार्ष्णेय, हरिप्रसाद पटेल, सुधीर श्रीवास्तव, विश्वजीत गुप्ता,सीडीओ केशव कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल मौजूद रहे। विकासखंड मुख्यालय उसावां में 32 जोड़ों की शादियां हुई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख उसावां, दातागंज विधायक राजीव सिंह उपस्थित रहे।