फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   130 families of two villages lost their homes

Budaun News: दो गांवों के 130 परिवारों का उजड़ गया आशियाना

Fri, 23 May 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
130 families of two villages lost their homes
जरीफनगर के गांव सोन बूढ़ी में आग से जली घर में रखी लहसुन की फसल। संवाद
बदायूं। बुधवार की रात आंधी आने के कारण लगी आग से जरीफनगर थानाक्षेत्र के गांव सोनबूढ़ी और सहसवान के गांव जामनी में 130 से अधिक घर जल गए। यहां रहने वाले सभी परिवार बेघर हो गए। कपड़े, बर्तन और अनाज जल गए। कई मवेशी जलकर मर गए और लेकिन जनहानि नहीं हुई। इन गांवों के लोग खुली छत के नीचे रहने को मजबूर है। गांव में हुए नुकसान के मुआवजे के लिए प्रशासन ने आंकलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सहसवान के गांव जामनी में बुधवार देर रात पश्चिम दिशा से उठी चिंगारी ने गांव में कहर बरपाया। इस अग्निकांड में आठ पक्के, 68 कच्चे मकान जल गए। इन घरों में रखा कपड़ा, अनाज, नकदी समेत घरेलू सामान जल कर नष्ट हो गया। भूसे और उपलों के बटिया जल गए। अग्निकांड में नौ पशुओं की भी जलकर मौत हो गई। तहसील प्रशासन और पुलिस की टीम गांव में हुए नुकसान का आंकलन करने में जुटी है। यहां करीब 70 लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। डीएम ने बृहस्पतिवार को गांव में पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना है।
विज्ञापन

आग बुझाने के प्रयास में ग्रामीण निहाल सिंह झुलस कर घायल हो गए, उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। लोगों का कहना है कि आग की लपटें करीब दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहीं थीं। बृहस्पतिवार को पशु चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव में कैंप करके दवाइयां वितरित की। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बताया कि आग से हुई क्षति का आंकलन कराया जा रहा है। जल्द ही अग्नि पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जरीफनगर थानाक्षेत्र के गांव सोनबूढ़ी में भी आग ने कहर बरपाया था। आग गांव में इतनी तेजी से फैली कि करीब 60 घरों को चपेट में ले लिया। इससे गांव में हाहाकार मच गया। लोग चीख पुकार करते हुए भागे। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रात भर आग बुझाने में जुटी रही। बुधवार रात करीब एक बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। आग से लोगों की गृहस्थी का सामान जल गया। पांच मवेशी जलकर मर गए और सात मवेशी झुलस गए। साथ ही कुछ परिवार की नकदी और सोने चांदी के आभूषण भी जले हैं। यहां करीब एक करोड़ से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।
----

बृहस्पतिवार को आनी थी बरात, दहेज का सामान जला
फोटो-39
सहसवान। गांव जामनी के रहने वाले इतवारी की बेटी की शादी बृहस्पतिवार को थी। घर में बरात के स्वागत की तैयारी चल रही थी, लेकिन अचानक आग से बेटी की शादी का सामान जल गया। अब उसके पास कुछ नहीं बचा कि वह बारात के लिए इंतजाम कर सके। दहेज का सारा सामान इस अग्निकांड में जल गया। बृहस्पतिवार को दूसरे स्थान पर बरात को बुलाकर बेटी की शादी कराई गई। संवाद

--------
जामनी गांव के अग्निकांड पीड़ित
जामनी गांव में लगी आग में नन्हे, जयपाल, रूप किशोर, इतवारी, ओमवीर, महेश, राकेश, प्रेमपाल, कुंवरपाल, कलावती, गोविंद, राम प्रकाश, तोताराम, नन्हे, मुकेश, हरदेवी, कुमरपाल, महावीर, नवाब, दीपचंद्र, जलधारा, अमर सिंह, राम सिंह, केसरी, गुड्डू, अर्जुन, बिजेंदर, महेंद्र, नेमवती, सोहनलाल, प्रेमचंद, मेघ सिंह, हरदयाल, रामभरोसे, महिपाल, उमेश पाल, विनोद, राधेश्याम, लालता प्रसाद, राजेंद्र, सोमवीर, माखन, सत्यवीर, बदन सिंह, सत्यपाल, बालकिशन, बुद्धपाल, विजय सिंह, संजीव, जगदीश, ओम प्रकाश, इतवारी, धीर सिंह, नारायणी, राजकुमारी, प्रेमवती, विजय सिंह, मीरा देवी, ज्ञान सिंह, रामेश्वर, छिददन, नेकराम, सतीश, बाबूराम, खेमपाल, प्रसादी, राजेंद्र, बिंदू आदि शामिल हैं।
--


सोनबूढ़ी गांव में यह हुआ नुकसान
सोनबूढ़ी गांव के राजू का 16 क्विंटल लहसुन और 20 हजार की नकदी, सोनपाल का 10 क्विंटल लहसुन, नेकसे का पांच क्विंटल गेहूं, कलावती के 25 हजार की नकदी और करीब डेढ़ लाख के सोने चांदी के आभूषण, जमुना की दस हजार की नकदी, सत्यपाल के 10 क्विंटल गेहूं, धर्मसिंह का डनलप, नन्हें के घर में रखी साइकिल सहित घरेलू समान, प्रेमपाल, ओमवीर, राधेश्याम, मुकेश, सत्यपाल, प्रेमवती आदि का घर का सामान जलकर राख हो गया।
--

इनके पशु जलकर मरे
सोनबूढ़ी गांव में कृष्णा की पड़िया की जलकर मौत हो गई और एक झुलसी है। भूपसिंह के एक बैल की मौत और एक बैल व एक भैंस झुलसी है। कल्लू की पड़िया की मौत और एक पड़िया झुलस गई। ओमपाल, महिपाल की भैंस जलकर मर गई। नेत्रपाल की एक भैंस झुलस गई है।

--
जामनी के 61 लोगों को मिलेगा आवास
घटना के बाद बिल्सी विधायक हरीश शाक्य जामनी गांव पहुंचे। उन्होंने अग्निकांड से पीड़ित 69 लोगों को 16-16 हजार रुपये की धनराशि दी। विधायक ने बताया कि गांव में प्रशासन की ओर से सर्वे कराया जा रहा है। अभी तक अग्निकांड से पीड़ित 69 लोग मिले हैं। इसमें से 61 का घर जल गया है। उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1.20 लाख रुपये दिए जाएंगे। बताया कि जिनके दुधारू पशु जल गए हैं। उन्हें 37500 रुपये, बछड़ा मरने पर 20 हजार, बैल की मौत पर 32 हजार का मुआवजा दिया जाएगा। बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीणों को 22,680 रुपये मनरेगा के तहत दिए जाएंगे।

जरीफनगर के गांव सोन बूढ़ी में आग से जली घर में रखी लहसुन की फसल। संवाद

जरीफनगर के गांव सोन बूढ़ी में आग से जली घर में रखी लहसुन की फसल। संवाद

जरीफनगर के गांव सोन बूढ़ी में आग से जली घर में रखी लहसुन की फसल। संवाद

जरीफनगर के गांव सोन बूढ़ी में आग से जली घर में रखी लहसुन की फसल। संवाद

जरीफनगर के गांव सोन बूढ़ी में आग से जली घर में रखी लहसुन की फसल। संवाद

जरीफनगर के गांव सोन बूढ़ी में आग से जली घर में रखी लहसुन की फसल। संवाद

जरीफनगर के गांव सोन बूढ़ी में आग से जली घर में रखी लहसुन की फसल। संवाद

जरीफनगर के गांव सोन बूढ़ी में आग से जली घर में रखी लहसुन की फसल। संवाद

जरीफनगर के गांव सोन बूढ़ी में आग से जली घर में रखी लहसुन की फसल। संवाद

जरीफनगर के गांव सोन बूढ़ी में आग से जली घर में रखी लहसुन की फसल। संवाद

जरीफनगर के गांव सोन बूढ़ी में आग से जली घर में रखी लहसुन की फसल। संवाद

जरीफनगर के गांव सोन बूढ़ी में आग से जली घर में रखी लहसुन की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed