फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth should avoid drug addiction: CO Gajendra Pal Singh

नशा प्रवृत्ति से बचें युवा : सीओ गजेंद्र पाल सिंह

Thu, 01 Dec 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth should avoid drug addiction: CO Gajendra Pal Singh
नजीबाबाद जीआईसी में नया सवेरा संगोष्ठी में जानकारी देते सीओ गजेंद्र पाल सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम और नशा प्रवृत्ति से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में पुलिस की ओर से नया सवेरा अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी आयोजित की गई। प्रधानाचार्य डॉ. अनामिका यादव की उपस्थिति में सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने विद्यार्थियों से नशा प्रवृत्ति से दूर रहकर शैक्षिक भविष्य को संवारने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा प्रवृत्ति से जुड़े युवाओं को सही राह दिखाने के लिए अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि नशा प्रवृत्ति की आदत अपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ावा देती है। सीओ ने साइबर क्राइम से बचने के लिए सोशल मीडिया का सदुपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से भी विद्यार्थियों का शैक्षिक भविष्य संवारने के लिए जागरूक रहने को कहा। साथ ही साइबर क्राइम से बचने के लिए सोशल मीडिया का शिक्षा के लिए ही उपयोग करने की सलाह दी।

जीआईसी की प्रधानाचार्य डॉ. अनामिका यादव ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नया सवेरा अभियान को नशे के दलदल में फंसे वाले युवाओं का भविष्य संवारने के लिए वरदान बताया। संगोष्ठी में अजय कुमार यादव, सुनील कुमार सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed