फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth attacked with ax in Bakarpur

50 रुपये ना मिलने पर कर दिया कुल्हाड़ी से हमला

Sun, 15 Dec 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with ax in Bakarpur
50 रुपये ना मिलने पर कर दिया कुल्हाड़ी से हमला
विज्ञापन

कोतवाली देहात। गांव बाकपुर में मकान निर्माण कार्य कर रहे राज मिस्त्री ने मकान मालिक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। राजमिस्त्री ने मकान मालिक से 50 रुपये मांगे थे। रुपये न देने पर ही विवाद हुआ। हमले के बाद राज मिस्त्री ने भी जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

थाना क्षेत्र के गांव बाकपुर निवासी मनोज कुमार (45 वर्ष) राजमिस्त्री का काम करता है। वह गांव के ही कमल सिंह के घर पर भवन निर्माण का कार्य कर रहा था। शनिवार को कमल सिंह के घर पहुंचे मनोज ने 50 रुपये मांगे। कमल सिंह ने रुपये देने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि मनोज ने कुल्हाड़ी से कमल सिंह पर वार कर दिया। जिससे कमल सिंह घायल हो गया। इसके बाद मामले को दूसरा रूप देने के लिए मनोज ने जहर खा लिया। घटना की सूचना घायल कमल सिंह के परिजनों ने 100 डायल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कमल सिंह और जहर खाने से अचेत हुए मनोज को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली पहुंचाया। जहां से मनोज कुमार को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, कमल सिंह की पत्नी बाला देवी ने मनोज के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें गाली गलौज करने व कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed