फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wrestlers of Sonipat, Jhansi, Najibabad won matches

नजीबाबाद में राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

Mon, 09 Aug 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers of Sonipat, Jhansi, Najibabad won matches
नजीबाबाद के खैरूल्लापुर में दंगल का उद्घाटन करते ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
सोनीपत, झांसी, नजीबाबाद के पहलवानों ने जीते मुकाबले
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। ग्राम पंचायत खैरूल्लापुर की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कुश्ती के रोमांचक मुकाबले हुए। सोनीपत, झांसी और सहारनपुर के पहलवानों का दबदबा रहा।

नजीबाबाद की ग्राम पंचायत खैरूल्लापुर की ओर से आयोजित राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख तपराज सिह ने फीता काटकर किया। ग्राम प्रधान के पति देवेंद्र सिंह एड., आरएस निराला, दीपक कुमार की देखरेख में दंगल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कुश्ती के रोमांचक मुकाबले हुए। कुरुक्षेत्र के रेफरी हरि सिंह पहलवान और उन्नाव के रेफरी चंदराम तिवारी पहलवान की देखरेख में रोमांचक मुकाबले हुए। झांसी के पहलवान दिनेश ने दिल्ली के राजेश को, सोनीपत हरियाणा के बिल्ला ने मुजफ्फरनगर के दिलशेर को, सहारनपुर के मोहम्मद अली ने दिल्ली के राजू को और जम्मू के जावेद ने सहारनपुर के मोहम्मद अली पहलवान को पराजित कर मुकाबले जीते। रमेश पहलवान (बनारस) और उमेश पहलवान (गाजियाबाद), हन्नान (नजीबाबाद) और सौरभ (बिजनौर) के मुकाबले बराबरी पर रहे। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के पहलवान भाग ले रहे हैं।

नजीबाबाद में दंगल प्रतियोगिता के मुकाबले की शुरूआत कराते मुख्यअतिथि तपराज सिंह।

नजीबाबाद में दंगल प्रतियोगिता के मुकाबले की शुरूआत कराते मुख्यअतिथि तपराज सिंह।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed