फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Work to build CC road on Sampark Marg started

संपर्क मार्ग पर सीसी रोड बनाने का कार्य शुरू

Sun, 13 Jun 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Work to build CC road on Sampark Marg started
नांगलसोती/नजीबाबाद। नांगलसोती क्षेत्र की ग्राम पंचायत लालपुर मान में सीसी रोड बनाने का कार्य शुरू हो गया है। लोनिवि द्वारा 26 लाख की लागत से 400 मीटर लालपुरमान-दिनौडी संपर्क मार्ग बनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नांगलसोती के गांव लालपुर मान में सीसी रोड कार्य का शुभारंभ भाजपा नेता शुभारंभ चौधरी ईशम सिंह, आरएसएस के शिव ध्यान सिंह और अरविंद विश्वकर्मा ने मशीन में प्रसाद डालकर किया। उन्होंने बताया कि लालपुरमान-दिनौडी संपर्क मार्ग पर पहला खड़ंजा लगा था, जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से इस मार्ग पर सीसी रोड बनाने की मांग की थी। लोनिवि द्वारा 26 लाख की लागत से 400 मीटर लंबे लालपुरमान-दिनौडी संपर्क मार्ग पर सीसी रोड बनाया जा रहा है। लोनिवि के अवर अभियंता विनय कुमार की देखरेख में निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इस अवसर पर आरएसएस पुष्पेंद्र शर्मा, मयंक गौड, डॉ दिनेश कश्यप, विक्की, मोहित कुमार, अरुण कुमार, मुनेश कुमार फौजी, प्रशांत कुमार, परविंदर सिंह, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed