फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Moolchand Academy overall champion in girls' Taekwondo, Kiratpur tops

Bijnor News: बालिका ताइक्वांडो में मूलचंद एकेडमी ओवरऑल चैंपियन, किरतपुर अव्वल

Wed, 26 Aug 2026 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Moolchand Academy overall champion in girls' Taekwondo, Kiratpur tops
नजीबाबाद। उत्तराखंड और प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों के बालिका ताइक्वांडो टूर्नामेंट में मूलचंद एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजीबाबाद ने ताइक्वांडो में ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। किरतपुर को प्रथम, मथुरा को द्वितीय और धामपुर को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

नगर के मूलचंद एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उत्तराखंड और प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों के चार दिवसीय बालिका ताइक्वांडो टूर्नामेंट का भव्य समारोह के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में 173 सीबीएसई स्कूलों के 1573 बालिकाओं ने भाग लिया। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बालिका ताइक्वांडो टूर्नामेंट में मेजबान मूलचंद एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने टूर्नामेंट की ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। सत्यवती मेमोरियल एकेडमी किरतपुर को बालिका ताइक्वांडो में प्रथम, समविद गर्ल्स सैनिक स्कूल मथुरा को द्वितीय और एजुकोल द गर्ल्स स्कूल धामपुर को तृतीय स्थान मिला। सीबीएसई ऑब्जर्वर पूर्णेन्दु कुमार झा, अंकुर चौधरी और अविनाश कुमार के निर्देशन में यह प्रतियोगिता हुई। आयोजक विद्यालय के एमडी अनिल चौहान एड., प्रधानाचार्या ममता सिंह ने विजेता ताइक्वांडो खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed