{"_id":"5f0758648ebc3e63b779fd70","slug":"woman-injured-by-stabbing-her-husband-bijnor-news-mrt4904521129","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पति को चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने पति को चाकू मारकर किया घायल
विज्ञापन
महिला ने पति को चाकू मारकर किया घायल
हल्दौर। गांव जमीरउद्दीन हथाई में पति-पत्नी के बीच बच्चों के आम खाने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में आक्रोशित महिला ने अपने पति के सीने में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर परिजनों व मोहल्लेवासियों ने घायल को उपचार के लिए बिजनौर भिजवाया।
गांव जमीरउद्दीन स्थाई निवासी जरीफ अहमद ने गांव में एक आम के बाग को ठेके पर दे रखा है। ग्रामीणों के अनुसार बाग के ठेकेदार ने बच्चों के खाने के लिए आम घर पर दे गया। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे बच्चे आम खा रहे थे। इसी दौरान बच्चों की सौतेली मां ने बच्चों को आम खाने से मना किया। बच्चे आम खाने को मना करने को लेकर दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि महिला ने अपने पति के सीने पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर परिजनों व मोहल्लेवासी मौके पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कर घायल जरीफ अहमद को उपचार के लिए बिजनौर अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी का कहना है कि इस मामले में पीड़ित पक्ष से की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।