फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Without a map, buildings will be processed

बगैर मानचित्र के बने भवनों पर होगी कार्रवाई

Fri, 08 Jan 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Without a map, buildings will be processed
बगैर मानचित्र के बने भवनों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह के आदेश पर विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों ने शुक्रवार को आधा दर्जन ऐसे लोगों को नोटिस जारी किए हैं। जिनके द्वारा विभाग से बगैर मानचित्र पास कराए मनमाने तौर पर भवनों का निर्माण किया गया है। सभी को 15 जनवरी तक हर हाल में जवाब देने की हिदायत दी गई है। संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विनियमित क्षेत्र के जेई ने बताया कि शुक्रवार को बगैर नक्शा पास कराए आवासीय भवनों का निर्माण करने वाले लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। बताया कि यदि 15 जनवरी तक नोटिसों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो विभाग की ओर से कार्रवाई होगी। एसडीएम के आदेश पर नगर की विकसित कॉलोनियों में बगैर नक्शा पास कराए मकानों की जांच कराई जा रही है। कई कॉलोनियों में पाया गया कि अधिकांश लोगों ने बगैर नक्शा पास कराए आवासीय भवनों को बना रखा है, जो नियम विरुद्ध हैं। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम धामपुर ने कई लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें धामपुर की महारानी बाग कॉलोनी में पुलिस विभाग में कार्यरत देवेंद्र सिंह, नई सराय बगदाद अंसार मार्ग पर जियाउद्दीन अंसारी, लक्ष्मी नगर स्योहारा मार्ग पर छाया सिसौदिया, गांव जीतनपुर सेंट मेरी के निकट राजेश कुमार, देवेंद्र कुमार आदि कई लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed