{"_id":"5dcaeac18ebc3e5aed7d9a4b","slug":"wishing-happiness-peace-and-prosperity-after-bathing-the-ganges-dhampur-news-mrt4532420175","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगास्नान पर भूतपुरी व कालागढ़ रामगंगा में श्रद्घालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगास्नान पर भूतपुरी व कालागढ़ रामगंगा में श्रद्घालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई
विज्ञापन
बिजनौर में गंगा बैराज पर स्नान करते श्रद्धालु।
- फोटो : BIJNOR
गंगा स्नान कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना
धामपुर/अफजलगढ़। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया। परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। बच्चों का मुंडन संस्कार कराया, तो मेले में बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।
मंगलवार को भूतपुरी में लगे गंगा स्नान मेले में सवेरे से ही आसपास व दूरदराज के गांव से श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली व निजी वाहनों से पहुंचे। हजारों श्रद्धालुओं ने सूरज निकलने से पहले ही आस्था की डुबकी लगाकर प्रसाद चढ़ाया। मेले में ही खिचड़ी बनाकर भोग लगाया। मेले में झूला, मिक्की माउस, जंपिंग आदि बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं ने बिसातखाने, क्रॉकरी, लकड़ी व मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी की। जलेबी व चॉट का भी लुत्फ उठाया। मेला कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय व बाथरूम की वैकल्पिक व्यवस्था रही। सुरक्षा की दृष्टि से मेले में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। दमकल कर्मी भी तैनात रहे। पुलिस जाम से निजात दिलाने के लिए वाहनों को कतारों में चलाने के लिए कोशिश करती नजर आई। तहसीलदार चंद्रकांता ने भी मेले में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मेला आयोजन समिति के संरक्षक फुलकुंवर सिंह ने बताया कि गोताखोरों की व्यवस्था रही। उधर, हरेवली में रामगंगा बैराज पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान मेले में बच्चों का मुंडन संस्कार करा प्रसाद चढ़ाया।
उधर, कालागढ़ में रामगंगा नदी के तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्टील ब्रिज स्थित प्राचीन शिव मंदिर, वाल्मीकि ब्रहमालय पहुंचे। पूजा अर्चना के बाद कालागढ़ स्थित अफजलगढ़ बैराज के रामगंगा नदी के तटों पर स्नान किया। पुराना कालागढ़ से नदी के तटों पर जगह जगह मुंडन आदि किए गए। सुरक्षा बैरियर छह, एक और चार से प्रवेश निषेध रहा। सुरक्षा बैरियर एक से पैदल नदी तक जाना पड़ा। सुरक्षा बैरियरों पर कालागढ़ थानाध्यक्ष रियाज अहमद व शिविर प्रबंध खंड के सुरेश सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुराना कालागढ़ में मेला लगा। बड़ी संख्या में बाहरी स्थानों से आए व्यापारियों ने दुकानें लगाई। मेले में थाना अफजलगढ़ का पुलिस बल भी तैनात रहा। अधिशासी अभियंता शेर सिंह के अनुसार रामगंगा नदी के तटों और अफजलगढ़ बैराज पर अधिक पानी के क्षेत्र पर निगरानी रही।