फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wish for the welfare of the world by sacrificing in Yagya

Bijnor News: यज्ञ में आहुति देकर की विश्व कल्याण की कामना

Thu, 08 Dec 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Wish for the welfare of the world by sacrificing in Yagya
नजीबाबाद में गायत्री यज्ञ में आहुतियां देते साधक। - फोटो : NAZIBABAD
यज्ञ में आहुति देकर की विश्व कल्याण की कामना
विज्ञापन

नजीबाबाद। शांतिकुंज के जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ में नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन हुआ। साधकों ने यज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की।

गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को मनोज अग्रवाल और सारिका अग्रवाल ने मुख्य पूजन किया। कमल शर्मा, हरीश शर्मा ने कर्मकांड संपन्न कराया। कामेश शर्मा, श्रद्धा रानी ने प्रेरणाप्रद गीत प्रस्तुत किए। डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि विश्व कल्याण के लिए यज्ञ जरूरी है। यज्ञ करने से धर्म की प्राप्ति होती है। भगवान श्रीराम ने भी विश्व की शांति के लिए यज्ञ किया था। किसी भी कार्य को प्रारंभ करने से पहले सनातन धर्म में यज्ञ कर भगवान की उपासना की जाती है। उन्होंने कहा कि यज्ञ वातावरण को शुद्ध करता है, यदि हर घर यज्ञ किया जाए तो सबका भला होगा। हरिशंकर गुप्ता ने गायत्री साधकों को यज्ञ और वेदों की विस्तार से जानकारी दी। यज्ञ में धनश्याम सिंह, बीना शर्मा, श्याम कुमारी सक्सेना, शशि चौधरी, नीलम बरनवाल, ओमपाल सिंह, कमलेश त्रिपाठी ने यज्ञ में आहुतियां डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed