फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Winners were awarded

विजेताओं को किया गया सम्मानित

Sat, 15 Feb 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Winners were awarded
नजीबाबाद के रमा जैन कन्या महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं - फोटो : NAZIBABAD
विजेताओं को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। रमा जैन कन्या महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद समारोह में शैक्षिक और खेलकूद प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
निदेशक डा.केसी मठपाल, प्राचार्या डा.दीप्ति गुप्ता के निर्देशन में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि डा.कैलाश गुप्ता ने महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में विश्वविद्यालय स्तर पर श्रेष्ठ स्थान पाने वाली छात्राओं को सत्यवती स्मृति पुरस्कार स्वरूप रजत पदक प्रदान किए। पदक पाने वाली होनहार छात्राओं में रक्शंदा परवीन, रंजू यादव, सुरभि अरोड़ा, गुलखान, समरा शेख, शाजिया परवीन शामिल रहीं।
खेलकूद में कबड्डी, कुर्सी दौड़, रस्साकशी, खो-खो प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में आफरीन, विदुषी, सदफ, शहरोज, महक और आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजलि, पूनम, हिमानी, स्वाति, रुखसार और शिवानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राचार्या डा.दीप्ति गुप्ता, निदेशक डा.केसी मठपाल ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निदेशक ने छात्राओं से खेल भावना को जीवन में सर्वोपरि रखने की सलाह दी। खेलकूद समारोह में डा.सविता वर्मा, डा.मृदुला त्यागी, डा.भावना अरोड़ा, डा.दीप्ति माहेश्वरी, डा.पूनम अग्रवाल, डा. अंकुर अग्रवाल, डा.ज्योति पाल, डा.नीति शर्मा, डा.वरूण शर्मा, पारूल त्यागी, श्वेेता रानी, मनीषा, सोनाली, रीतिका, कनिका ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed