फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Will not allow work to be done until there is a solution: Digambar Singh

किरतपुर - जब तक समाधान नहीं होगा काम नहीं होने देंगे : दिगंबर सिंह

Wed, 22 Mar 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 22 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Will not allow work to be done until there is a solution: Digambar Singh
- राष्ट्रीय राज मार्ग के अधिकारी और भाकियू अराजनैतिक के बीच हुई वार्ता बेनतीजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर। राष्ट्रीय राज मार्ग के अधिकारी और भाकियू अराजनैतिक के बीच हुई वार्ता में परियोजना अधिकारी द्वारा एनएचएआई को प्रस्ताव भेजने के आश्वासन पर कोई सहमति नहीं बनी। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने कह दिया कि जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता तब कोई कार्य नहीं करने दिया जाएगा।
परियोजना अधिकारी संतोष कुमार के हाईवे बाईपास पर ग्राम चिड़िया चांडक के पास निर्माण कार्य शुरू करने को कहने पर दिगंबर सिंह और पीडी में नोकझोंक हो गई। बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में राष्ट्रीय राज मार्ग निर्माण निगम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संतोष वाजपेई, डीजीएम हेमंत कुमार, प्रोडक्शन मैनेजर प्रभात द्विवेदी एवं आयुष चौधरी तथा मैनेजर ओम प्रकाश शर्मा तथा भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष अरविंद राजपूत, ग्राम प्रधान अजमईन, मनोज डिंपल, दिनेश राजपूत आदि के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर ग्राम चिड़िया चांडक एंव ग्राम हादीपुर के सामने लिंक रोड पर अंडरपास बनवाने की मांग पर वार्ता हुई।
विज्ञापन

ग्राम हादीपुर के सामने फुट ओवर ब्रिज बनवाने पर सहमति हो गई। जबकि ग्राम चिड़िया चांडक के सामने अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीण अड़े रहे। प्रोजेक्ट डायरेक्टर संतोष वाजपेई ने अंडर पास बनवाने का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे गुरुवार को प्रस्ताव मंत्रालय को भेज देंगे। शुक्रवार से सड़क पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू करने की बात पर दिगंबर सिंह और पीडी में नोकझोंक हो गई। भाकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि जब तक अंडरपास निर्माण करने की इजाजत नहीं मिल जाती। तब कोई निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed