{"_id":"5e42f7b78ebc3ee5a94c026b","slug":"wild-animals-destroying-farmers-crops-dhampur-news-mrt468465661","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर उजाड़ रहे किसानों की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवर उजाड़ रहे किसानों की फसल
विज्ञापन
जंगली जानवर उजाड़ रहे किसानों की फसल
कादराबाद। जंगली जानवरों के आतंक से किसान परेशान हैं। नील गाय, माहे तथा आवारा पशुओं के झुंड खेतों में खड़ी गेंहू, सरसों और मटर की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसानों ने वन विभाग से जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है।
किसान निहाल, गुरदीप, सतेंद्र, प्रेम सिंह और कश्मीर सिंह आदि का कहना है कि सोमवार सवेरे गांव पत्थरवाला के निकट नील गायों के झुंडों ने खेतों में खूब उत्पात मचाया। फसलों को नुकसान पहुंचा दिया। किसान रातभर जागकर फसलों की रखवाली कर रहे हैं, फिर भी जंगली जानवर और आवारा पशु काबू में नहीं आ रहे हैं। जंगली जानवरों ने खेती करना मुहाल कर दिया है। शिकायत करने के बाद भी वन विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। किसानों में वन विभाग के प्रति रोष है। उधर डिप्टी रेंजर श्यामलाल यादव ने समस्या का समाधान कराने का प्रयास करने की बात कही है।