{"_id":"63dbf9404cb51f28902d323a","slug":"weighing-clerks-demonstrated-in-najibabad-regarding-demands-bijnor-news-c-14-1-102365-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद - मांगों को लेकर तौल लिपिकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद - मांगों को लेकर तौल लिपिकों ने किया प्रदर्शन
Thu, 02 Feb 2023 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
नांगलसोती क्षेत्र में प्रदर्शन करते तौल लिपिक।
- उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के तौल लिपिकों ने की हड़ताल
फोटो-02एनजेडबी05आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती। उत्तम शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र तौल लिपिकों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। मांगें पूरी न होने पर तौल लिपिकों ने अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।
उत्तम शुगर मिल बरकतपुर के तौल लिपिकों ने मिल में मशीनें जमा कर बृहस्पतिवार को गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल बंद कर दी और गांव असलमपुर जोझा के समीप धरना-प्रदर्शन शुरू किया। तौल लिपिकों का कहना था कि लंबे समय से वह मिल प्रबंधन से सभी तौल लिपिकों को कंपनी वेज में लेकर स्थायी करने, वर्षों से कार्यरत लिपिकों का वेतन बढ़ाने, गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना तौलने के बाद गन्ना घटने या बढ़ने की जिम्मेदारी चीनी मिल द्वारा लिए जाने, तौल लिपिकों को तौल कार्य करने के लिए बाइक माइलेज उपलब्ध कराने, क्रय केंद्र पर तौल करते समय एकेएस मशीन की अचानक खराबी और गन्ना घटतौली की संपूर्ण जिम्मेदारी मिल द्वारा लिए जाने की मांग की।
प्रदर्शन में क्षेत्र के कई गन्ना क्रय केंद्र के तौल लिपिक शामिल हुए। उधर, मिल के गन्ना महाप्रबंधक विकास पुंडीर का कहना है कि तौल लिपिकों के प्रदर्शन से मिल का कोई संबंध नहीं हैं। सरकार के आदेशानुसार तौल लिपिकों को सभी सुविधाएं दी जा रही है।