फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wedding happiness in two families turns into mourning due to groom's death

Bijnor News: दूल्हे की मौत से दो परिवारों में शादी की खुशियां मातम में बदली

Sat, 27 Apr 2024 03:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Wedding happiness in two families turns into mourning due to groom's death
कादराबाद। गांव चौहड़वाला में उस समय मातम छा गया जब गांव की एक युवती की बरात आने पूर्व उसके दूल्हे की हार्ट अटैक आ जाने से दूल्हे के स्थान पर उसकी मौत हो जाने की खबर आई। वहीं दूल्हे के परिजनों की दुल्हन घर लाने की तमन्ना भी धरी की धरी रह गई। दोनो घरो में मातम छाया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार दुल्हन अनीता की पांच बहने थी। जिसमे अनिता सबसे छोटी है। जिसका रिश्ता करीब छ माह पूर्व पुत्र नीटू कुमार से हुआ था। पांच दिन पूर्व धूमधाम से लग्न आदि की रस्में हुई थी। अनिता की शुक्रवार को गांव में बरात आनी थी। सभी परिजनों व मेहमानों सहित लोग बरात आने के इंतजार में थे। कारीगर खाना बनाने में जुटे थे। टेंट आदि सजाया गया था। वही दुल्हन अनिता अपने हाथों में मेहंदी लगाए सहेलियों के साथ बरात आने का इंतजार कर रही थी कि इसी बीच बरात के बजाए दूल्हे की माैत की खबर आई तो सभी हक्के बक्के रह गए। सारी खुशियां मातम में बदल गई दुल्हन के सारे सपने चूर हो गए। वही धारी सिंह पहले से अच्छी हालत में नही है अक्सर बीमार रहते हैं। उन्होंने बताया कि अनीता पांच बहिन है अनिता सबसे छोटी है। जिनका एक भाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed