फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water supply stopped due to damaged pipeline, people troubled

Bijnor News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति ठप, लोग परेशान

Sun, 30 Jun 2024 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Water supply stopped due to damaged pipeline, people troubled
नांगलसोती। जल निगम की भूमिगत पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गांव सैदपुरी और अभिपुरा में दो सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सरकारी हैंडपंपों से पानी ढो रहे है।
विज्ञापन


नांगलसोती में जल निगम के नलकूप और ओवरहेड टैंक से क्षेत्र के कई गांवों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। दो सप्ताह से जल निगम की भूमिगत पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण गांव सैदपुरी और अभिपुरा की पेयजल आपूर्ति बंद है। ग्रामीण आतिफ जैदी, इफ्तिखार हुसैन, नईमुल हसन, नवाजिश हुसैन, तौफीक अहमद, शमीजुल हसन का कहना है कि जल निगम के अधिकारियों को समस्या बताई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन सही कराकर जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की।
विज्ञापन


उधर, जेई मुसीबत अली का कहना है कि पाइप लाइन चोक होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित है। पाइप लाइन सही कराने का प्रयास किया जा रहा हैं। जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed