फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water level in rivers started rising, flood posts on alert

Bijnor News: नदियों में बढ़ने लगा जलस्तर, अलर्ट पर बाढ़ चौकी

Thu, 10 Jul 2025 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Water level in rivers started rising, flood posts on alert
- खतरे के निशान से महज 40 सेंटीमीटर दूर गंगा का जलस्तर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भले ही बिजनौर में मूसलाधार बारिश नहीं हो सकी है लेकिन पहाड़ पर बादल जमकर बरस रहे हैं। जिनका असर जिले की नदियों में भी नजर आने लगा है। गंगा और सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। गंगा का जलस्तर भी खतरे के निशान से महज 40 सेंटीमीटर दूर रहा।

बुधवार को सुबह बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 219.50 मीटर दर्ज किया गया। शाम होते होते यानि चार बजे गंगा में उफान आना चालू हो गया। शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 219.60 मीटर जा पहुंचा। जोकि खतरे के निशान से महज 40 सेंटीमीटर ही दूर है। अगर पहाड़ पर बारिश का सिलसिला यूं ही बना रहा तो नदियों में और भी अधिक उफान आ जाएगा। ऐसे में बाढ़ चौकी पर तैनात कर्मियों को अलर्ट मोड में रखा गया है। बाढ़ राहत सामग्री भी जुटा ली गई है।
विज्ञापन

शेरकोट में दो बाढ़ चौकियां बनाई गईँ हैँ। बाढ़ चौकियों पर आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सभी जरुरी सामान लाइफ जैकेट, टयूब, टार्च आदि उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही प्रत्येक बाढ़ चौकी पर एक राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और नोडल अधिकारी की तैनाती भी सुनिश्चित कर दी गई है। शेरकोट पालिका परिसर में बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। तहसीलदार धामपुर धनराज कुमार का कहना है कि बाढ़ आपदा प्रबंधन के अंतर्गत शेरकोट खो बैराज और रानी फूल कुमारी इंटर कॉलेज में बाढ़ चौकी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रशासन ने नजीबाबाद ब्लॉक में चार बाढ़ चौकियां स्थापित कीं हैँ। नजीबाबाद के एमडीएस इंटर कॉलेज, भागूवाला के जनता जूनियर हाईस्कूल, नांगल के गौसपुर में और किरतपुर के हिंदू इंटर कॉलेज में बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं।

एमडीएम इंटर कॉलेज और भागूवाला में बाढ़ चौकियों सहित विभिन्न चौकियों पर राजस्व कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राशन डीलर तैनात किए गए हैं। तहसीलदार संतोष यादव ने बताया कि बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को नदियों का जलस्तर पर निगाह रखने और चौकियों पर बने रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed