फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water and forest conservation lessons taught through drama

नाटक के जरिये जल और वन संरक्षण का पढ़ाया पाठ

Fri, 14 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Water and forest conservation lessons taught through drama
नाटक के जरिये जल और वन संरक्षण का पढ़ाया पाठ
विज्ञापन

चांदपुर। बाल ज्ञान निकेतन इंटर कॉलेज बास्टा के वार्षिकोत्सव पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। मेधावियों को सम्मानित किया गया। छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से जल और वन संरक्षण का पाठ पढ़ाया।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बनारस से आए श्याम कुमार, समाजसेवी डा.यज्ञदत्त शर्मा, समाजसेवी कृष्ण अवतार अग्रवाल बैंकर्स ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रबंधक सुनील दत्त शर्मा, क्रिकेट खिलाड़ी आदित्य शर्मा व रचना शर्मा ने भारतमाता के चित्र पर पुष्पार्चन किया। विद्यालय के नर्सरी के बच्चों ने ‘नन्हा मुन्ना राही हूं देश का सिपाही हूं’ गीत के माध्यम से देशभक्ति की भावना उजागर की। कक्षा 11 की छात्राओं ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर वन संरक्षण व जल संरक्षण का पाठ पढ़ाया। कक्षा नौ की छात्राओं ने ‘पॉलिथीन हटाओ, देश बचाओ’ पर लघु नाटिका की प्रस्तुति देकर पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक सुनील दत्त शर्मा ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन इमरान, उजाला व जीनत ने किया। प्रधानाचार्य महेश चंद्र त्यागी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिल्पी, वंदना, निदा, नेहा, राकेश, चंद्रपाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed