फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villages became islands due to rising water level of Ganga

Bijnor News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से टापू बन गए गांव

Mon, 01 Sep 2025 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 01 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Villages became islands due to rising water level of Ganga
अफजलगढ़ के दल्लीवाला क्षेत्र में गन्ने की फसल हुई जलमग्न। संवाद
जलीलपुर। सोमवार को गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव रायपुर खादर, जलालपुर खादर और मीरापुर सीकरी के हालात फिर से टापू जैसे हो गए हैं। 24 घंटों से लगातार पानी बढ़ रहा है। बाढ़ प्रभावित गांवों के निवासियों को बीते चार सप्ताह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को फिर से पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट रायपुर खादर, जलालपुर खादर और मीरापुर सीकरी आदि गांवों के रास्तों पर गंगा की धारा बह रही है। ग्रामीण जरूरी कार्यों के लिए ट्यूब के सहारे तैरकर आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वामी ओमवेश ने मुख्यमंत्री से मिलकर की तटबंध की मांग : जलीलपुर में चांदपुर विधानसभा से सपा विधायक स्वामी ओमवेश ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर जलीलपुर क्षेत्र में बाढ़ की रोकथाम के लिए गंगा किनारे नारनौर से जहानाबाद तक तटबंध बनवाने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बाढ़ के हालात से अवगत कराने के लिए जलीलपुर क्षेत्र की बाढ़ से संबंधित अखबारों में प्रकाशित खबरों की कटिंग भी मुख्यमंत्री को सौंपी। छाछरी मोड़ में सोमवार की सुबह ग्राम फैजीपुर खादर में बारिश के कारण सुधा देवी की पशुशाला का टिनशेड गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कोई वहां नहीं था। नूरपुर शहर के कई मोहल्लों में जलभराव से लोग परेशान हैं। इसके साथ ही खेतों में जलभराव से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed