{"_id":"687153cace2b35a2ea06d2ad","slug":"villagers-came-in-protest-against-the-merger-of-three-schools-into-a-school-located-four-kilometres-away-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-154431-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तीन विद्यालयों को चार किमी दूर के स्कूल में विलय करने के विरोध में आए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तीन विद्यालयों को चार किमी दूर के स्कूल में विलय करने के विरोध में आए ग्रामीण
Fri, 11 Jul 2025 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
धामपुर। गांव मोहम्मद अलीपुर एवं शेखपुरा पित्था के प्रधान ग्रामीणों के साथ प्राइमरी स्कूलों के विलय के विरोध में ठाटजट में विधायक अशोक राणा से मिले।
ग्रामीणों ने बताया कि मोहम्मद अलीपुर में प्राइमरी और जूनियर दो और शेखपुरा पित्था में एक प्राइमरी स्कूल का गांव से चार किलोमीटर दूर दौलतपुर गांव के प्राइमरी स्कूल में विलय कर दिया है। अब बच्चों ने चार किलोमीटर दूर दौलतपुर विद्यालय में जाने से मना कर दिया है। उन्होंने पहले की तरह से विद्यालयों का संचालन कराने की मांग की है।
धामपुर गन्ना समिति के डायरेक्टर ओम प्रकाश सिंह प्रधान उत्तम सिंह, संगीता देवी, क्रांति देवी आदि ने विधायक अशोक राणा को समस्या से अवगत कराया। बताया कि बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। यह सभी निम्न वर्ग के बच्चे हैं। विधायक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया है।