फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress Protests Against UPI Charges, Reaches Cantonment MLA Amit Agarwal's Residence

मेरठ: UPI शुल्क के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कैंट विधायक अमित अग्रवाल के आवास पर उपहार लेकर पहुंचे नेता

Fri, 18 Sep 2026 02:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 18 Sep 2026 02:29 PM IST
सार

₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत MDR के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने मेरठ में प्रदर्शन किया। विधायक अमित अग्रवाल के प्रतिनिधि को उपहार सौंपकर शुल्क व्यवस्था का विरोध जताया गया।

विज्ञापन
Congress Protests Against UPI Charges, Reaches Cantonment MLA Amit Agarwal's Residence
धरने पर बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो हजार रुपये से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर लागू होने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने कैंट विधायक अमित अग्रवाल के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी, महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक के कार्यालय पहुंचे और धरना दिया।

विज्ञापन


विधायक के प्रतिनिधि को सौंपा उपहार
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ऑनलाइन भुगतान पर शुल्क लगाने के विरोध में वे भाजपा विधायक को उपहार देने आए हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने विधायक अमित अग्रवाल के प्रतिनिधि को उपहार सौंपा।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने इस व्यवस्था को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बजाय इस तरह के शुल्क से व्यापारियों और डिजिटल लेन-देन पर असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर क्या है व्यवस्था
केंद्र सरकार के अनुसार, ₹2,000 से अधिक के निर्धारित person-to-merchant (P2M) UPI लेन-देन पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू होगा। यह शुल्क ग्राहकों से सीधे वसूलने के लिए नहीं है। व्यक्ति से व्यक्ति (P2P) UPI भुगतान पर कोई MDR नहीं लगाया गया है और ₹2,000 तक के मर्चेंट भुगतान भी MDR से मुक्त रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed