{"_id":"5f31924a8ebc3e4ae446017a","slug":"vehicles-stranded-in-kathiyari-and-kotwali-river-nazibabad-news-mrt4956412191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठियारी और कोटावाली नदी में फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठियारी और कोटावाली नदी में फंसे वाहन
विज्ञापन
भागूवाला की कठियारी नदी के बहाव में फंसे वाहन को निकालती क्रेन।
- फोटो : NAZIBABAD
कठियारी और कोटावाली नदी में फंसे वाहन
बिजनौर, भागूवाला/नजीबाबाद। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर चलने वाले दो मैक्स वाहन कठियारी और कोटावाली नदी पार करते समय अचानक जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच फंस गए। वाहनों में सवार यात्रियों को बचाया गया।
नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर ई-पास से बचने के लिए मैक्स वाहन भागूवाला-पीतमगढ़ और मिर्जापुर से चिड़ियापुर मार्ग से होकर गुजर रहे दो मैक्स वाहन में सवार यात्री कठियारी नदी और कोटावाली नदी के बहाव में बहने से बाल-बाल बच गए। नजीबाबाद-हरिद्वार मुख्य मार्ग पर चेकिंग से बचने के लिए मैक्स वाहन संख्या यूके 11टीए/0115 भागूवाला-पीतमगढ़ मार्ग पर कठियारी नदी पार कर रहा था। तभी अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। वाहन में सवार 8 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान व मजदूरों ने चालक हिमांशु और यात्रियों की जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंचे भागूवाला चौकी प्रभारी बलराम सिंह यादव ने नदी के बीच फंसे मैक्स वाहन को बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया।
उधर, नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर ही मिर्जापुर से चिड़ियापुर संपर्क मार्ग पर एक अन्य मैक्स वाहन कोटावाली नदी को पार करते समय नदी का जलस्तर बढ़ने से बीच में ही फंस गया। आसपास के लोगों ने सभी यात्रियों को बाहर निकाला। कठियारी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पुलिस के पहुंचने से पहले ही मैक्स चालक ट्रैक्टर से मैक्स को नदी से बाहर निकलवाकर ले गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर चेकिंग के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन और ई-पास बिना मैक्स वाहन चालक 12 से 14 यात्री वाहन में बैठाकर पुलिस और प्रशासन की आंख में धूल झोंककर कठियारी और कोटावाली नदी को पार कर आवागमन कर रहे हैं। वाहन स्वामी प्रति यात्री हरिद्वार तक का 200 रुपये किराया वसूल कर रहे हैं।